फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कल हिसार जाएंगी 154 बसें

Sun, 13 Apr 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर का सामान्य बस अड्डा।
विज्ञापन
भिवानी। सोमवार को हिसार में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए 154 बसें लगाई गई हैं। जिनमें 84 रोडवेज व 70 बसें प्राइवेट स्कूलों की शामिल हैं। कार्यक्रम में जाने के लिए बसों को रविवार शाम को ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित किए गए स्टेशनों पर पहुंच जाएगी। जो कि सोमवार सुबह 8 बजे अपने-अपने स्टेशनों से हिसार के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचेंगे। कार्यक्रम में जिले से कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए प्रशासन द्वारा रोडवेज बसों के साथ-साथ निजी स्कूलों की बसों की व्यवस्था की गई है। जिले से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को लेकर जाने के लिए 39 रोडवेज बसें लगाई गई है। वहीं 45 रोडवेज बसे भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा ली गई है। जिनमें भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लेकर जाया जाएगा।
वहीं आरटीए विभाग द्वारा कार्यक्रम में जाने वालों के लिए 70 प्राइवेट स्कूलों की निजी बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें सोमवार देर सायं तक लौटेंगी। वहीं रोडवेज बसें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने के बाद रूटों पर परिवहन व्यवस्था बिगड़ सकती है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन



सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लेकर रोडवेज बसें हिसार जाएंगी। जिनमें 84 रोडवेज व 70 प्राइवेट स्कूलों की निजी बसें शामिल हैं। रविवार शाम को ग्रामीण क्षेत्रों में हिसार जाने के लिए बसें खड़ी करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन

- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें