फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिकअप से 151.918 किलो अवैध पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। पुलिस ने रविवार को किरावड़ बस स्टैंड पर पिकअप में अवैध पटाखे लेकर जा रहे आरोपी मुकुल और मोतीराम निवासी वार्ड नंबर-2 तोशाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाड़ी से 54 कार्टून पटाखे बरामद किए जिनका कुल वजन 151.918 किलोग्राम है। बवानीखेड़ा थाना के उप निरीक्षक नीर कुमार गांव भुरटाना में गश्त ड्यूटी पर थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने किरावड़ बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर तोशाम की ओर से आ रही पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली। गाड़ी में भारी पटाखे मिले। पुलिस ने पटाखों के संबंध में मुकुल और मोतीराम से लाइसेंस व परमिट मांगा लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। तलाशी में विभिन्न प्रकार के पटाखों के 54 कार्टून बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि मुकुल ने तोशाम में दुकान कर रखी है जबकि मोतीराम पिकअप चालक है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे फतेहाबाद से खरीदकर तोशाम ला रहे थे। दोनों के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट, 1884 के तहत थाना बवानीखेड़ा में अभियोग दर्ज किया गया है वहीं पिकअप को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें