फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी गेट पर अभियान चलाकर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर में पार्किंग है नहीं और नो पार्किंग जोन के नाम पर ट्रैफिक पुलिस चालान काटों और वाहन इंपाउंड करने के अभियान चला रही है। शुक्रवार को हांसी गेट चौक पर अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान काटे गए। टीम ने शहर भर में नो पार्किंग जोन के 42 वाहनों के चालान किए और करीब 18 वाहन इंपाउंड किए। शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था है नहीं और नो पार्किंग के नाम पर पुलिस के चालान काटने से लोगों और दुकानदारों में रोष है। शहर के हांसी गेट पर बने मॉल और बड़े शोरूम संचालकों ने भी अपने यहां पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं कर रखी, जिस कारण समस्या बढ़ गई है।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से हांसी गेट, घंटाघर चौक क्षेत्र, नागरिक अस्पताल के सामने, दिनोद गेट आदि अनेक क्षेत्रों में नो पार्किंग जोन के सूचना पट्ट लगाए है। मगर शहर में कहीं भी पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण वाहन चालक और इन क्षेत्रों के दुकानदार सड़क किनारे ही वाहन खड़े करते है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर में नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। हांसी गेट पर मुख्य फोकस रहा। यहां से करीब 12 दुपहिया वाहन इंपाउंड किए गए और काफी का चालान किया गया। शहरभर में 42 वाहनों के नो पार्किंग जोन के चालान किए गए। 18 वाहनों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

पार्किंग है नहीं तो कहां खड़े करें वाहन
ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान का दुकानदारों और वाहन चालकों में रोष है। उनका कहना है कि जब पार्किंग ही नहीं है तो फिर वे वाहनों को खड़े कहां करें। प्रशासन को पहले पार्किंग के लिए जगह मुहैया करवानी चाहिए और उसके बाद ऐसे अभियान चलाने चाहिए। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस चालान ना काट दे इस डर से ग्राहक भी दुकानों पर आने से डर रहे है। जिस कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही हैं।
शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल बनाये मगर पार्किंग का नहीं कोई प्रावधान
शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल तो बनाये है मगर इनके मालिकों ने पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की। नियमानुसार तो बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था होती है मगर अधिकतर जिन्होंने बेसमेंट की व्यवस्था की है, उनके यहां भी पार्किंग की बजाए दुकानें और शोरूम ही चल रहे है।
विज्ञापन

वर्जन:::
नो पार्किंग जोन और पीली पट्टी से बाहर भी लोग अपने वाहन खड़े करते है। जिस कारण शहर के मुख्य मार्गों पर जाम के हालात रहते है। जाम से निपटने के लिए शहर में नो पार्किंग जोन के सूचना पट्ट लगवाये थे। ताकि लोग यहां और सड़क पर वाहन खड़े करके जाम ना लगाये।
प्रेम सिंह, एसएचओ
ट्रैफिक थाना पुलिस
फोटो 20 से 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें