फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को तीन बजे तक दोस्तों के साथ पी रहा था शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
लोहारू रोड स्थित ट्रैक्टर एजेंसी संचालक रमेश कुमार के बेटे राकेश का शव देर रात रेलवे ट्रैक के पास मिला। मृतक की कमर में चोट का गहरा निशान है। बताया जा रहा है कि युवक देर रात करीब तीन बजे तक अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक के पास शराब पी रहा था। उसके दोस्तों का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। परिजनों को दोस्तों की कहानी हजम नहीं हो रही। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मामला सोमवार देर रात करीब तीन बजे का है। मूलरूप से गांव पालुवास हाल नजदीक सब्जीमंडी रोहतक गेट वासी राकेश को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के दोस्तों ने पुलिस व परिजनों को बताया कि वे तीन दोस्त राकेश, रेवाड़ी क्षेत्र के गांव मथरौली वासी राहुल और भारत नगर वासी हर्ष पीपली वाली जोहड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर शराब पी रहे थे। रात तीन बजे आई ट्रेन की चपेट में राकेश आ गया। जिसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल आए।
विज्ञापन

परिजनों को हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता रमेश कुमार ने बताया कि रात आठ बजे राकेश घर से दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला था। करीब पौने नौ बजे फोन आया कि एक दोस्त की शादी है और वह रात को नहीं आएगा। रमेश कुमार ने बताया कि देर रात करीब साढ़े तीन बजे एक युवक उनके घर आया और बताया कि राकेश को चोट लग गई है। जिसके बाद वे सामान्य अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टर ने बताया कि राकेश की मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक से दूर था। ट्रेन की चपेट में आता तो कुचला जाता। राकेश के सिर्फ कमर में गहरी चोट है। परिजनों का आरोप है कि राकेश की हत्या की गई है।
विज्ञापन

वर्जन::::
राकेश नामक युवक की मौत हुई है। युवक की कमर में चोट के निशान है। शव रेलवे ट्रैक के बेहद नजदीक था। ऐसे में हादसे की भी आशंका है। परिजन हत्या की भी आशंका जता रहे है। फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। तीन चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
स्नेहराज ,एसएचओ, जीआरपी चौकी, भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें