फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू में हड़ताल पर रहे पालिका कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लोहारू।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर लोहारू के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को मांगों को पूरा किए जाने के लिए धरना दिया और विरोध प्रदर्शन कर पूरा दिन हड़ताल पर रहे। संघ की लोहारू इकाई के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि सरकार पालिका कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका विभाग में सालों से अपनी सेवा दे रहे कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। इसके चलते इस प्रकार के कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की भर्ती में ठेका प्रथा को बंद कर नियमित रूप से भर्ती की जाए और अब तक ठेके पर लगाए गए सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। धरनारत सफाई कर्मचारियों का यह भी कहना था कि ाडू भत्ता 5 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये महीना दिया जाए और पालिका प्रशासन द्वारा ाड़ू खरीदकर दी जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नही किया तो वे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें