फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी व खोखे संचालकों का होगा पंजीकरण, नप देगी स्थायी ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ी व खोखे संचालकों का होगा पंजीकरण, नप देगी स्थायी ठिकाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
शहर के करीब सात हजार रेहड़ी चालक व तीन सौ खोखा संचालकों का नगर परिषद पंजीकरण करेगी और पहचान-पत्र भी देगी। सोमवार से सर्वे शुरू होगा और नगर परिषद चेयरमैन शुभारंभ करेंगे। पंजीकरण के बाद परिषद रेहड़ी चालकों को शहर में स्थायी ठिकाना भी देगी।
नगर परिषद ने रेहड़ी व खोखा संचालकों के पंजीकरण के लिए सर्वे का काम प्राइवेट कंपनी को दिया है। पंजीकरण के लिए रेहड़ी व खोखा संचालकों को दो आईडी (आधार कार्ड और वोटर कार्ड) के अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी। जिस रेहड़ी चालक के पास आईडी व फोटो होंगे, उसका पहचान-पत्र सर्वे टीम मौके पर ही बनाकर देगी। सोमवार दो अप्रैल से इस काम का शुभारंभ नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव करेंगे।
विज्ञापन

उधर, कृष्णा कॉलोनी रेहड़ी यूनियन के प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि परिषद रेहड़ी चालकों का पंजीकरण करेगी और पहचान-पत्र व स्थायी जगह मुहैया कराएगी। पंजीकरण होने से रेहड़ी चालकों को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

--
पंजीकरण के बाद नप देगी स्थायी ठिकाना
नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव ने बताया कि पंजीकरण के बाद परिषद रेहड़ी व खोखा संचालकों को शहर में स्थायी ठिकाना उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि शहर में कौन-सी जगहों पर रेहड़ी चालकों स्थायी जगह दी जाएगी, इस पर नगर परिषद काम कर रही है। जल्द ही ये जगह फाइनल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें