फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
विज्ञापन

भिवानी। लावारिस पशुओं से परेशान धनाना के ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उपायुक्त से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को समस्या का जल्द समाधान किए जाने के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय पहुंचे धनाना के ग्रामीणों ने बताया कि लावारिस पशुओं ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। इससे किसानों ने अपने खेतों में जाना छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि लावारिस पशु खेतों की रखवाली करने वाले किसानों पर हमला कर उन्हें चोटिल कर रहे हैं। इसके साथ ही पशुओं ने किसानों की अधिकांश फसलें बर्बाद कर दी है। उन्होंने बताया कि धनाना क्षेत्र में करीबन 400 लावारिस पशु घूम रहे हैं। जो मौका लगते ही किसानों की फसलों को बर्बाद करने के साथ-साथ उन पर हमला भी कर रहे हैं। इस अवसर पर सूबेदार राजमल, जसवंत, शमशेर, रमेश, रामकुमार, ईश्वर, महेंद्र, आजाद, मुकेश, जयवीर, करतार, राजबीर, बंसी, संदीप, लीला, लाला व अन्य ग्रामीणों मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पशुओं की मार से आधा दर्जन किसान हुए चोटिल
ग्रामीणों ने बताया कि लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर वे प्रशासन से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहंी किया गया है। पशु फसलों को बर्बाद करने के साथ ही गांव के करीबन आधा दर्जन लोगों को चोटिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें