96.20 लाख से आदर्श गांव चैहड़ कलां में होंगे विकास कार्य
बहल। लोहारू के विधायक ओमप्रकाश बड़वा द्वारा गोद लिए गए गांव चैहड़ कलां में आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास योजनाओं के लिए बनाए गए करीब 96.20 लाख रुपये के विभिन्न कार्यों को पंचायती राज विभाग ने तकनीकी मंजूरी दे दी है। अब जिला प्रशासन ने खंड विकास कार्यालय को इसके लिए बेसलाइन सर्वे के लिए पत्र भेजा है।
योजना के तहत गांव में 21 विकास कार्य करवाए जाने है। जिला अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय ने खंड विकास कार्यालय को पत्र भेजकर इन कामों के लिए बेसलाइन सर्वे करवाने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि 96.20 लाख रुपये के 21 कामों के लिए एक्सईएन पंचायती राज द्वारा बनाया गया है और तकनीकी स्वीकृति देकर इसे हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण को बजट की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने कहा कि चैहड़ कलां गांव लोहारू विधानसभा क्षेत्रों के बड़े गांवों में से एक है और यहां विकास कार्यों की दरकार है।
--
ये हैं प्रस्तावित काम
गांव में योजना के एक लाइब्रेरी, दो आंगनबाड़ी केन्द्र, एक ग्राम सचिवालय, हरिजन चौपाल का कमरा, सिलाई सेंटर के अलावा अन्य काम किए जाने हैं। इसके अलावा गांव की 14 से 15 गलियों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।