फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जिले से 151 विद्यार्थियों ने पास की बुनियाद-3 परीक्षा, 136 प्रतीक्षा सूची में

Wed, 07 May 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मिशन बुनियाद-3 का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी किया। इसमें भिवानी जिले के 151 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 136 प्रतीक्षा सूची में है।
विज्ञापन

12 मई को पास हुए 151 विद्यार्थियों की राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचना होगा। जहां उनकी काउंसिलिंग के साथ ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। पास होने वाले विद्यार्थी को दो पासपोर्ट साइज फोटो, माता-पिता व विद्यार्थी का आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, स्कूल लीविंग सर्टीफिकेट्स ओरिजनल व फोटोकॉपी लेकर जाना अनिवार्य होगा।

यह है बुनियाद योजना
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए सरकार की ओर से मुफ्त कोचिंग दी जाती है। यह सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत नौवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बुनियाद परीक्षा करवाई जाती है। परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनडीए, नीट, एनटीएसई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। योजना के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा निशुल्क किताबें, शिक्षण सामग्री, वर्दी भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले से 151 विद्यार्थियों ने मिशन बुनियाद-3 परीक्षा पास की है। ये शिक्षकों की मेहनत व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। 12 मई को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचना है। - रोहित इंदौरा, जिला ज्ञान विशेषज्ञ, नोडल अधिकारी, बुनियाद परीक्षा, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें