फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धनाना के समीप 150 एकड़ धान कटाई की पराली में लगी आग, दो घंटे तक उठी आग की लपटें

विज्ञापन
धनाना में खेत में रखी पराली में लगी आग। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव धनाना के समीप वीरवार शाम करीब सात बजे डेढ़ सौ एकड़ भूमि की धान कटाई के बाद एक एकड़ खेत में एकत्रित की गई पराली के ढेर में आग लग गई। पराली में आग की पलटें काफी ऊंचाई तक उठीं तो गांव से किसान दौड़कर खेत में पहुंचे। वहीं इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की, मगर पराली की आग देर शाम तक धधकती रही। वहीं किसान ने भी पराली में जानबूझकर आग लगाए जाने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव धनाना के किसान मोहित ने बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी के साथ-साथ धान कटाई के सीजन के दौरान पराली बिक्री का भी काम करता है। उसने इस सीजन धान कटाई में करीब डेढ़ सौ एकड़ में धान कटाई की पराली को एक एकड़ खेत में एकत्रित किया था। जिसको वह राजस्थान व आसपास के इलाके में बिक्री करने के लिए लाया था। वीरवार शाम को उसे सूचना मिली कि पराली में आग लगी है। जब वह खेत में पहुंचा तो पराली में काफी ऊंचाई तक पलटें उठ रही थीं।
किसान मोहित का आरोप है कि उसकी पराली में किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। वहीं इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जल रही पराली की वीडियो बनाई और इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पराली की आग पर काबू पाने के लिए भिवानी से दमकल की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन पराली की आग दो घंटे मशक्कत के बाद भी पूरी तरह से शांत नहीं हुई। पराली में लगी आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी काफी मशक्कत की। पराली पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। किसान मोहित ने बताया कि उसे करीब ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें