फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खनन और राजस्व विभाग की टीम पहुंची टिटानी, अवैध खनन मामले की जांच की शुरू

विज्ञापन
जूई पुलिस थाने में खड़े अवैध जिप्सम से भरा डम्फर। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव टिटानी में अवैध खनन मामले की जांच के लिए बुधवार को खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जिला खनन अधिकारी ने राजस्व विभाग के पटवारी से अवैध खनन की जगह की पैमाइश कराई। वहीं वीरवार को इसकी रिपोर्ट आएगी। इसके बाद खनन विभाग संबंधित खेत मालिक और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगामी कदम उठाएगा।
विज्ञापन

गांव टिटानी में खेत के अंदर मिट्टी की अवैध खनन किए जाने की शिकायतें विभाग को दी गई थी। इसके बाद मामला उजागर हुआ तो खनन विभाग ने भी आनन-फानन में मामले की जांच शुरू कर दी। मंगलवार देर शाम को टिटानी से टीम ने अवैध खनन के दौरान डंपर बरामद किए जिन्हें जूईकलां पुलिस थाने में इंपाउंड करा दिया है।
गांव टिटानी में किसानों के खेतों से मिट्टी का अवैध खनन का कारोबार किए जाने की चर्चाएं इलाके में चल रही हैं। इस मामले की शिकायत भी खनन विभाग के अधिकारियों को दी गई। किसानों के खेतों से उठाई जा रही मिट्टी में जिप्सम की मात्रा ज्यादा हैं, इस वजह से भी ये मिट्टी काफी कीमती मानी जा रही है और अवैध खनन माफिया भी पांच से सात फुट गहराई तक खेतों में मिट्टी का अवैध खनन कर चुका है। अधिकारियों की जांच में अब तक ये भी सामने आया है कि खेतों से मिट्टी खनन की विभाग से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। बुधवार को टिटानी पहुंचे जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने टीम में शामिल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। वहीं राजस्व विभाग के पटवारी से खेतों में अवैध रूप से खनन की गई जगह की पैमाइश कराई गई। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। खनन अधिकारियों को मौके पर कोई भी वाहन या अवैध खनन करने वाला कोई नहीं मिला। वहीं किसान भी इस मामले में चुप्पी साधे रहे। लेकिन खनन विभाग ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

खनन विभाग ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया है। यहां पर मिट्टी खनन की विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। जगह की पैमाइश कराई गई है। वीरवार को इसकी रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगामी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, जिला खनन अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें