फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होटल, ढाबों व प्लांटों से 15 घरेलू गैस सिलिंडर किए जब्त

विज्ञापन
बहल में गैस सिलिंडरों की जमाखोरी को लेकर छापेमारी के दौरान मौजूद खाद्य आपूर्ति विभाग व पुलिस बल - फोटो : 1
विज्ञापन
बहल। खाद्य आपूर्ति विभाग व पुलिस ने कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए होटल, ढाबों व बड़े प्लांटों में छापेमारी कर 15 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए जिनमें 11 खाली और चार भरे सिलिंडर शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विभागीय टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर भिवानी रोड, राजगढ़ रोड, मुख्य बाजार व अंदरूनी क्षेत्रों में व्यावसायिक स्थलों पर छापेमारी की। इस दौरान घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध उपयोग की जांच की गई।
एएफएसओ अजय कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान बीपीसीएल के सात खाली व चार भरे सिलिंडर तथा इंडियन और एचपी कंपनी के 2-2 खाली सिलिंडर बरामद हुए। इन सभी सिलिंडरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जरूरत के अनुसार ही गैस सिलिंडर लें और किसी भी अफवाह के चलते गैस का भंडारण न करें। साथ ही स्पष्ट किया कि व्यावसायिक स्थलों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा ताकि आम उपभोक्ताओं को घरेलू उपयोग के लिए गैस की उपलब्धता में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अजय कुमार, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र शर्मा, उप निरीक्षक सज्जन कुमार सहित पुलिस बल और गैस एजेंसी के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें