फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 416 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण अब हर रोज नए रिकार्ड बना रहा है। मंगलवार को एक दिन में रिकार्ड तोड़ 821 कोरोना संक्रमित सामने आए थे तो बुधवार को एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मौत का रिकॉर्ड बना। बुधवार को 15 कोरोना संक्रमितों की मौत की सूचना आई। पिछले पांच दिनों में 57 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं अब तक जिले में मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 272 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

संक्रमितों की बात करें तो बुधवार को 416 नए संक्रमित सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 12458 तक बढ़ गया है। इनमें एक्टिव केस 2354 हैं। 9831 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। बुधवार को भी 364 ठीक हुए। 1600 नए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए।
कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-ब दिन घातक होता जा रहा है। पहले अप्रैल माह खतरनाक रहा और करीब 74 ने दम तोड़ा तो 3583 नए संक्रमित सामने आए। मगर मई माह तो अप्रैल से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। मई के पांच दिनों में ही 57 लोग अपनी जान गवां चुके है यानी औसतन हर रोज 11 से अधिक। यहीं हाल संक्रमितों का है। पांच दिन में 2443 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। यानी औसतन 489 हर रोज। लगातार गंभीर होते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इन्होंने गंवाई जान
77 वर्षीय व्यक्ति ने गंवाई जान : चिड़ीपाल गली वासी 77 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वह पांच-छह वर्षों से शुगर से पीड़ित थे और 21 अप्रैल को उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
बुखार के बाद 30 साल के युवक ने तोड़ा दम : बैंक कॉलोनी वासी कोरोना संक्रमित 30 वर्षीय युवक भी जिंदगी की जंग हार गया। युवक को 22 अप्रैल को बुखार हुआ था। 26 को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां ऑक्सीजन की कमी होने पर 28 अप्रैल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तीन मई को देर शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
तालू के व्यक्ति ने तोड़ा दम : तालू गांव के 38 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उन्हें 26 अप्रैल को उपचार के लिए फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां चार मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विद्यानगर और पालुवास के व्यक्तियों ने तोड़ा दम : सामान्य अस्पताल उपचाराधीन विद्यानगर वासी एक व्यक्ति और पालुवास वासी एक व्यक्ति ने भी चार मई की शाम को उपचार के दौरान संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। लोहानी गांव की एक महिला ने भी सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
बड़वा के बुजुर्ग ने तोड़ा दम: बड़वा गांव के 69 वर्षीय व्यक्ति ने खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के बाद कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। उनका 29 अप्रैल को कोरोना टेस्ट हुआ था। दो मई को हिसार ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
दिनोद के व्यक्ति ने तोड़ा दम : दिनोद गांव के 60 वर्षीय एक्स सर्विस मैन ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। वह 15-20 दिन पहले भिवानी बाजार में खरीदारी करने आए थे। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई। 29 अप्रैल को कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। तीन मई को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सेरला गांव की एक कोरोना संक्रमित महिला की भी मौत हुई। पोर्टल से इसकी सूचना आई।
खरक खुर्द के व्यक्ति ने तोड़ा दम : खरक खुर्द गांव के एक संक्रमित व्यक्ति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्यक्ति को करीब आठ-10 दिन पहले बुखार हुआ था। जिसके बाद 27 अप्रैल को उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आराम नहीं होने पर एक मई को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चार मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मुंढाल की महिला ने तोड़ा दम : मुंढाल गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया है। महिला 18 अप्रैल को जींद के नगुरा गांव में एक शादी समारोह में गई थी। जहां उन्हें खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत हुई। जिसके चलते 30 अप्रैल को उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तीन मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
इंदिरा कॉलोनी की बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम : इंदिरा कॉलोनी की करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी कोरोना से जिंदगी हार गई। महिला को लीवर संबंधित समस्या भी थी, जिसका इलाज चल रहा था। 30 अप्रैल को उन्हें सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां सैंपल हुआ। एक मई को महिला की मौत हो गई। मौत के बाद तीन मई को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
बुखार के बाद महिला ने तोड़ा दम : शहरयारपुर गांव की एक महिला ने बुखार के बाद दम तोड़ दिया। महिला को एक मई को बुखार हुआ। जिसके बाद उन्हें बाढड़ा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। तीन मई को सांस लेने में तकलीफ हुई। चार मई की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
पुर की महिला ने तोड़ा दम : पुर गांव की 51 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। महिला को सांस लेने में तकलीफ हुई थी जबकि उसे पहले से थायराइड की समस्या था। 30 अप्रैल को महिला ने दम तोड़ दिया। अब पोर्टल से मौत की सूचना आई।
पिछले कुछ दिन के दौरान यह रही स्थिति
तिथि संक्रमित केस ठीक हुए मौत
27 अप्रैल 145 200 10
28 अप्रैल 453 234 10
29 अप्रैल 207 321 08
30 अप्रैल 246 43 08
01 मई 312 264 09
02 मई 428 212 07
03 मई 466 412 13
04 मई 821 337 13
05 मई 416 364 15
वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सावधानी रखकर ही बचा जा सकता है। आज जरूरत है कि लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और जहां तक संभव हो अपने घर में ही रहे। अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाए।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें