फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहीः बिना कोविड सुरक्षा नियमों के हो रहा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच एक नई लापरवाही सामने आ रही है। वह है कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार न होना। होम आइसोलेट और जिनकी कोरोना रिपोर्ट बाद में आती है, उन मृतकों के अंतिम संस्कार परिजन सामान्य रूप में ही कर रहे हैं। अंतिम संस्कार में परिजन भी शामिल हो रहे हैं और ग्रामीण भी। यह लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। वहीं वीरवार को भी आठ महिलाओं समेत 15 कोरोना संक्रमित दम तोड़ गए। 355 नए केस भी सामने आए। अब तक जिले में 380 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है और काफी संख्या में लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। अकेले मई माह के 13 दिनों में 167 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। यानी हर रोज 13 संक्रमित सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार दम तोड़ रहे हैं जबकि बिना रिकॉर्ड के भी काफी लोग दम तोड़ रहे हैं। संक्रमितों की बात की जाए तो जिले में 13 दिन के दौरान 6646 संक्रमित सामने आए हैं। यानी औसतन 512 हर रोज। ग्रामीण क्षेत्रों में तो काफी संख्या में लोग कोरोना टेस्ट ही नहीं करवा रहे। उनकी धारण है कि खांसी-जुकाम या बुखार है तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ही आएगी।
कोरोना संक्रमित इन्होंने तोड़ा दम :
- तोशाम की महिला ने तोड़ा दम: तोशाम की 29 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। महिला को पांच से सात दिन लगातार बुखार हुआ। जिसके बाद सात मई मौत हो गई। आठ मई को गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

- तिगड़ाना के बुजुर्ग ने तोड़ा दम : तिगड़ाना गांव के 71 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने 12 मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सिवानी के वार्ड 11 वासी 63 वर्षीय महिला की भी 12 मई को उपचार के दौरान मौत हो गई।
- पुर के व्यक्ति, बवानीखेड़ा की महिला ने तोड़ा दम : पुर गांव के 42 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।12 मई को व्यक्ति की मृत्यु हुई। बवानीखेड़ा के वार्ड छह वासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी कोरोना संक्रमण से जिंदगी की जंग हार गई। महिला तीन मई को मृत्यु हुई।
- घुसकानी और सौहांसड़ा की महिलाओं ने तोड़ा दम : घुसकानी गांव की 72 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की 12 मई को सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सौहांसड़ा वासी करीब 38 वर्षीय महिला की लोहारू सीएचसी में मौत हुई। महिला को बुखार की शिकायत दी। पहले निजी अस्पताल से दवाइयां ली। 11 मई को लोहारू अस्पताल लाया गया जहां 12 मई को मौत हो गई।
- नहीं मिला ऑक्सीजन बेड, महिला ने तोड़ा दम : उत्तमनगर की महिला ने ऑक्सीजन बेड न मिलने के कारण दम तोड़ दिया। महिला केेे 10 मई को टेस्ट करवाया गया था। 11 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद परिजन सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। ऑक्सीजन बेड न मिलने पर परिजन महिला को वापस ही घर ले आए। जहां 11 मई की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
- बुखार के बाद सौहांसड़ा के व्यक्ति ने तोड़ा दम : सौहांसड़ा वासी 50 वर्षीय व्यक्ति की भी बुखार के मौत हो गई। मरीज को 11 मई को सीएचसी लोहारू ले जाया गया जहां 12 को मौत हो गई।
- विकास नगर की महिला ने तोड़ा दम : विकास नगर की 54 वर्षीय महिला की भी सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान 12 मई को मौत हो गई। सिवानी क्षेत्र के गांव लीलस के वार्ड पांच वासी 33 वर्षीय युवक भी 12 मई को मौत हुई।
- बुखार के बाद तोड़ रहे दम : बैंक कॉलोनी के 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की 13 मई को मौत हो गई। कुड़लवास वासी व्यक्ति ने सामान्य अस्पताल में दम तोड़ा। हनुमान गेट वासी एक व्यक्ति की भी मौत हुई। फ्रेंड्स कॉलोनी की 64 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमण से जिंदगी की जंग हार गई। 12 मई को दम तोड़ा।
वर्जन-
कई बार होम आइसोलेस कोरोना संक्रमित की मौत की सूचना परिजन समय पर नहीं देते और अपने स्तर पर अंतिम संस्कार कर देते है। यह लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत ही अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के लोग कोरोना टेस्ट से घबराएं नहीं बल्कि खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द आदि शिकायत होने पर अपना कोरोना टेस्ट करवाए ताकि समय रहते इलाज संभव हो सके।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें