फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निकाय चुनाव को लेकर बनाए 15 नाके, तैनात की 9 पेट्रोलिंग पार्टी

Sun, 02 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया के दौरान कड़ी सतर्कता बरतने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं 15 नाके व 9 पेट्रोलिंग पार्टी को लगाया गया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने, गश्त करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसा को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। 2 मार्च को होने वाले निकाय चुनाव के लिए 3 उप पुलिस अधीक्षक लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ के अंदर व बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो रिजर्व पुलिस बल भी तैयार रखे गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें