फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में मनाया 14वां स्थापना दिवस

Tue, 23 Apr 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में 14वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के तौर पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने शिरकत की। विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी पुलस्त्य एवं अन्य स्टाफ ने फुल मालाओं से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन


डॉ. वीपी यादव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. यादव ने कहा कि संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। गत वर्षों में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने कल्चर फेस्टिवल समूह नृत्य में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बाल उत्सव समूह नृत्य में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुनियाद स्तर-2 की परीक्षा में विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में अध्ययन कर रही कक्षा दसवीं की छात्रा आर्यांशी ने शूटिंग के खेल में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। यही नहीं सुपर 100 परीक्षा में भी विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल की प्राचार्या ने मुख्य अतिथि डॉ. वीपी यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव के मार्गदर्शन में लैब को आशातीत सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें