फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी एडवांस टेस्ट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर पाया 3954वां रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश ने आईआईटी एडवांस टेस्ट परीक्षा में पाया 3954 वां रैंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित एडवांस टेस्ट के घोषित रिजल्ट में बहल कांग्रेस के पूर्व प्रधान सतबीर सिरसी के पुत्र हरीश श्योराण सिरसी 220 अंक हासिल हुए हैं। हरीश को ऑल इंडिया लेवल पर 3954 रैंक मिली है।
बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज का विद्यार्थी हरीश श्योराण को बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ हर विषय में 95 प्रतिशत अंक हासिल हुए है। हरीश ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित मेंस एक्जाम क्लीयर करने के बाद एडवांस टेस्ट की परीक्षा दी थी। रविवार को घोषित रिजल्ट में हरीश को 220 अंक मिले हैं तथा उसकी ऑल इंडिया लेवल पर 3954 रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से विशेष बातचीत में हरीश ने बताया कि वह प्राप्त रैंक के आधार पर आईआईटी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेगा। उसका लक्ष्य ग्रेजुएशन के बाद आईएएस बनने का है। हरीश ने अपनी सफलता का श्रेय बीआरसीएम संस्थान के अध्यापकों के अलावा अपने दादा रामसिंह, पिता सतबीर श्योराण एवं माता नरेश बाला को दिया है। वहीं, बीआरसीएम संस्थान के चेयरमैन हरिकृष्ण चौधरी, निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, वित्त अधिकारी मनीष खत्री ने हरीश श्योराण को सफलता पर बधाई दी है।
फोटो 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें