फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा की जमीन पर अवैध कब्जे से तालाबों का सुंदरीकरण अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीएम घोषणा के तहत शहर के जोहड़ों (तालाबों) के सुंदरीकरण में जुटी नगर परिषद के सामने अतिक्रमण बाधा बन गया है। ताजा मामला हनुमान गेट कुंगड़वाला जोहड़ क्षेत्र में सुंदरीकरण के कार्य में नप की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए दो लोगों ने काम रुकवा दिया। साथ ही ठेकेदार, कर्मचारियों को भी जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने सिटी पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी ने सिटी पुलिस से की शिकायत में बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर शहर के जोहड़ों के सुंदरीकरण के टेंडर निकाले गए हैं। जिसमें कुंगड़वाला जोहड़ का ठेका ठेकेदार अजयपाल सिंह को आंवटित किया है। ठेकेदार अजयपाल ने करीबन एक माह पहले काम शुरू कर दिया था। ठेकेदार ने एक लिखित शिकायत उनके समक्ष दी। जिसमें बताया गया कि कुछ शरारती तत्व नगर परिषद की जमीन के कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने जोहड़ के सुंदरीकरण का काम भी जबरन रुकवा दिया गया है। इसके बाद नगर परिषद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो नप की जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया और नप अधिकारियों की टीम के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। मौके पर चल रहा कार्य भी जबरन रुकवा दिया गया। वहीं आरोपियों ने नगर परिषद कर्मचारियों व ठेकेदार को भी जान से मारने की धमकी दी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर सिटी पुलिस ने हनुमान गेट वाल्मीकि बस्ती निवासी दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों को धमकी देने के आरोप के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें