फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालान अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के एसीएस, डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर, किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 42 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन के बाद इंफेक्शन होने और उन्हें पीजीआई में भर्ती करा दोबारा ऑपरेशन करने के कारण चर्चा में आए जालान अस्पताल में वीरवार को भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। एसीएस राजीव अरोड़ा, डायरेक्टर उषा गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सैल व नेत्र रोग विशेषज्ञों ने जालान अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ऑपरेशन थियेटर की जांच की। सभी अधिकारी चुप्पी साधे रहे। एसीएस ने स्टाफ को आश्वासन दिया कि जल्द ही फिर से पूरे प्रदेश में आंखों के ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसीएस राजीव अरोड़ा सुबह भिवानी पहुंचे। सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता को साथ लेकर सबसे पहले जालान अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सक डॉ. एडविन और स्टाफ के अन्य सदस्यों से भी बातचीत की। यहां जांच के बाद एसीएस चारामंडी में सरसों खरीद का जायजा लेने चले गए और बाकी टीम के सदस्य सामान्य अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे। टीम ने सामान्य अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन वाले थियेटर की जांच की। दोपहर करीब ढाई बजे एसीएस राजीव अरोड़ा, डीसी डॉ. अंशज सिंह भी अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले टीम ने ओपीडी की व्यवस्था जांची। ढाई बजे जब टीम के सदस्य ओपीडी पहुंचे तो लगभग सभी मरीज जा चुके थे। ओपीडी के बाद टीम ने लैब, ब्लड बैंक, वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान छोटी-मोटी खामियां भी सामने आई और अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एसीएस और टीम भिवानी से रवाना हो गई।

बेहतर व्यवस्था करने में जुटे रहे कर्मचारी
सुबह से ही जालान अस्पताल में सफाई कर्मचारी अस्पताल को चमकाने में जुटे थे। बार-बार पोंछा लगाया जा रहा था। इसी तरह सामान्य अस्पताल के कर्मचारी भी एसीएस के निरीक्षण के पहले और निरीक्षण के दौरान अपनी खामियों को छुपाने के लिए सफाई व्यवस्था बेहतर करने और रिकार्ड पूरा करने में जुटे रहे। कर्मचारियों ना केवल बार-बार पोचा लगाते देखा गया बल्कि इमरजेंसी के बाहर रखे स्ट्रेचर पर भी चद्दरें बिछाई गई। अस्पताल के सभी बेड की चद्दरें बदली गई।
विज्ञापन

एसीएस राजीव अरोड़ा, डायरेक्टर उषा गुप्ता व अन्य टीम के निरीक्षण में जालान अस्पताल और सिविल अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर मिली है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही दोनों जगह फिर से आंखों की सर्जरी सुविधा शुरू हो जाएगी। एसीएस ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें