फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 घंटे बाद भी अनशन पर दयानंद गर्ग, तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
34 घंटे बाद भी अनशन पर दयानंद गर्ग, तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। अभिभावक सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल के न आने पर सम्मेलन के आयोजक व्यापारी नेता दयानंद गर्ग का अनशन वीरवार को 34 घंटे बाद भी जारी रहा। कुछ नहीं खाने-पीने और तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उनकी जिद है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आएंगे तभी अनशन खत्म होगा। यह उनके मान-सम्मान का सवाल है। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को अनाजमंडी में दयानंद गर्ग की ओर से अभिभावक सम्मेलन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आना था। मगर वह नहीं आए। जिस कारण आयोजक दयानंद गर्ग दोहपर करीब साढ़े बजे रोते हुए आयोजन स्थल पर ही अनशन पर बैठ गया। वीरवार को 34 घंटे बाद भी वह अनशन पर रहे। उन्हें समझाने के लिए अनेक नजदीकी पहुंचे। परिजन भी पहुंचे, लेकिन वे जिद पर अड़े रहे कि अनशन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने क बाद ही समाप्त होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वयं बुलाकर अभिभावक सम्मेलन के लिए समय दिया था। 15 दिन उन्होंने समर्थकों के साथ कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन

आप नेताओं ने साधा संपर्क : दयानंद गर्ग ने बताया कि आप नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। एक सांसद ने संपर्क किया है और बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उड़ीसा गए हुए हैं। उनकी जगह वह स्वयं आने को तैयार हैं। इस पर उन्हें साफ कहा कि वे किसी पार्टी से नहीं हैं। ये एक अभिभावकों से जुड़ा कार्यक्रम था और केजरीवाल के आने पर ही अनशन खत्म होगा।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन : विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नई अनाजमंडी में पहुंचकर दयानंद गर्ग का समर्थन दिया। जिसमें भिवानी व्यापार मंडल, युवा एकता दल, स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन, आदर्श समाज हरियाणा, ब्राह्मण सेना, मित्रमंडल संगठन, नारायणी सेना आदि शामिल रहे। भिवानी व्यापार मंडल के प्रधान जेपी कौशिक व आदर्श समाज हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को नई अनाजमंडी में महिलाओं का शांति प्रदर्शन होगा। विभिन्न संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से भी दयानंद गर्ग की सुरक्षा की मांग की है। धरना स्थल पर समर्थन करने वालों में युवा एकता दल के प्रधान सीटू सावंडिया, नारायणी सेना के जिला प्रधान रणबीर भाटी, स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन से बृजपाल तंवर, हांसी गेट व्यापार मंडल प्रधान आनंद सांगवान, अनाज मंडी पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद, अमित बंसल, महेंद्र सांगा, नितिन शर्मा, भीम सिंह जांगड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें