फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के बहाए पसीने को सता तक पहुंचाकर लेंगे दम: दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। इनेलो संसदीय दल के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के बहाए पसीने को सत्ता के दरवाजे तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। भीड़ से गदगद चौटाला ने कहा कि भीड़ ने यह दर्शा दिया है कि भिवानी डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि है।
मंगलवार को देवीलाल सदन में इनेलो कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल के दिखाए मार्ग पर चलकर और ओमप्रकाश चौटाला के निर्देश पर संगठन को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 40 साल तक पार्टी के कार्यकर्ताओं को जो प्यार, सम्मान दिया है आज उसी का परिणाम है कि इतनी संख्या में एक छोटे से अल्टीमेटम पर कार्यकर्ता यहां पहुंचे। दुष्यंत ने कहा कि उन्होंने कभी बुजुर्गों के माध्यम से 1987 और सन 1998-99 की सरकार के आने से पहले उमड़े जनसैलाब के बारे में बताया था, आज इन निष्ठावान कार्यकर्ताओं को देखकर निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि 2019 में कार्यकर्ताओं की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर विधायक राजदीप फोगाट, नरेश द्वारका, रामचंद्र कोटिया, डीएसपी होशियार सिंह, जगदीश धनाना, मनोज यादव, वजीर मान, राजेश फोगाट, भूपेंद्र बौंद्र, विजय प्रकश चीफ, डा. दिनेश सनसनवाल, रिषीपाल फोगाट, जिला प्रवक्त राजू मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिग्गज रहे नदारद
दुष्यंत चौटाला के आगमन पर इनेलो कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी मगर खास बात यह रही कि युवा चेहरे ज्यादा नजर आए जबकि पार्टी के दिग्गज नेता गायब रहे। इसकी चर्चा भी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें