फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय को जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू
विज्ञापन

लोहारू नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी अपनी मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग को लेकर लगातार चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर पालिका कार्यालय के सामने धरना दिया तथा पालिका के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। धरनारत कर्मचारियों का कहना था कि उनकी मांगे माने जाने तक पालिका कार्यालय के गेट से ताला नही खोला जाएगा और अब सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। धरनारत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सफाई दरोगा श्याम लाल ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता का जवाब पूरी तैयारी के साथ दिया जाएगा और जब तक उनकी मांगे मान नही ली जाती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पालिका कर्मचारियों से गलत व्यवहार अपनाए हुए है। पालिका कर्मचारी लोहारू इकाई के प्रधान विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पालिका कर्मियों की मांगे काफी लंबे समय से लंबित है जिसे पूरा किए जाने की गुहार कई बार कर्मचारी सरकार से लगा चुके है परंतु अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट चुका है और सरकार की दमनकारी नीति का डटकर मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिकाओं में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती कर अन्य वर्ग के कर्मचारियों से तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का करवाया जाने वाला कार्य तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए, पालिका कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर किया जाए, सफाई के काम में आने वाली पूरी सामग्री सफाई कर्मचारियों को दी जाए , सफाई कर्मचारियों की संख्या के अनुपात में सफाई दरोगाओं के पद सृजित किये जाए तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने जैसी मांगे पूरी नही किए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विजय कुमार, श्यामलाल, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, तारा, माया, किरण, श्याम सुंदर, महावीर आदि पालिका कर्मचारी मौजूद थे।
--
कर्मचारी संौगठनों ने दिया सफाई कर्मचारियों को समर्थन
नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ की लोहारू इकाई के प्रधान विजय जागड़ा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने धरनास्थल पर पहुंच कतर समर्थन दिया। एकेएस प्रधान विजय जागड़ा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की लोहारू इकाई के प्रधान संजय सैनी , रोडवेज इंटक के प्रधान सुरेश कुमार, रोडवेज एसकेएस लोहारू के प्रधान सुमेर पटौदी, अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव शेरसिंह यादव तथा नीलम देवी, सुरेश भारद्वाज सहित अनेक कर्मचारियों ने धरनास्थल पर पहुंच कर पालिका कर्मियों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ की लोहारू इकाई के प्रधान विजय जागड़ा और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की लोहारू इकाई के प्रधान संजय सैनी ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों से भेदभाव का रवैया अपनाए हुए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

--
15 मिनट के लिए खोला पालिका कार्यालय का ताला
शुक्रवार दोपहर बाद तहसीलदार कनाब सिंह ने थाना प्रभारी दलीप सिंह एवं पालिका सचिव प्रवीण कुमार के साथ पालिका परिसर में पहुंच कर धरनारत कर्मचारियों से पालिका कार्यालय में जरूरी कार्य होने का हवाला देकर 15 मिनट के लिए पालिका कार्यालय पर लगा ताला खुलवाया। पालिका कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों बारे ठोस कदम नही उठाया जाता पालिका कार्यालय का ताला नही खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें