फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम फाने जलाए, दमकल ने बुझाई आग, फिर भी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेआम फाने जलाए, दमकल ने बुझाई आग, फिर भी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चांग। शासन और प्रशासन की ओर से फाने जलाने पर बेशक प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन किसान फाने को आग में झोकने से बाज नहीं आ रहे हैं। किसानों की करतूत पकड़ में आने के बावजूद संबंधित अधिकारी एक्शन लेने से गुरेज कर रहे हैं।
शनिवार को भिवानी-महम मार्ग पर बाबा डेके वाले डेरे के पास करीब 20 एकड़ में गेहूं के फानों में किसानों ने आग लगाई हुई थी। तेज हवा चलने के कारण आग ने रोड के पास पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। आग के विकराल रूप लेते देख राहगीरों ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही भिवानी दमकल गाड़ी के साथ कर्मचारी पवन, राजेश व विजय ने मौके पर पहुुंचकर आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। रोड के पास खड़े सैकड़ो हरे पेड़ आग की चपेट में आने से नष्ट हो गए।
विज्ञापन

उर्वरा शक्ति को पहुंचना है नुकसान
कृषि विभाग के एडीओ अनिल कुमार बिबा ने बताया कि खेत में गेहूं के फाने जलाने पर खेत की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। समय-समय पर गांव-गांव में जाकर किसानों को गेहूं के फाने न जलाने के लिए जागरूक किया जाता है। फाने जलाने वाले किसान पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया जाता है, लेकिन किसान फिर भी फाने जलाना बंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक दूसरे पर टालते रहे संबधित विभाग
फाने जलाने की आज की घटना के बारे में पटवारी दयाराम व कृषि विभाग के एडीओ अनिल बिब्बा और सरपंच देवेंद्र कालरा से पूछा तो तीनों ने अनभिज्ञता जताई। फाने जलाने की कितनी घटना और क्या कार्रवाई की गई, इस पर पटवारी ने इसे कृषि विभाग का मामला बताया। कृषि विभाग के एडीओ अनिल बिब्बा ने बताया कि विभाग की ओर से किसानों को गेहूं के फाने न जलाने के लिए जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बारे पूरी जानकारी पटवारी के पास होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें