राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रधान बने मामन सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राजपूत धर्मशाला में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई, जिसमें मामन सिंह को प्रधान चुना गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कर्नल गजराज सिंह ने की। प्रदेश मुख्य संरक्षक आरपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि रहे।
रविवार को बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर पहुंचे थे। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने नए कार्यकारिणी के गठन करने की सिफारिश की। बैठक में सर्वसम्मति से चुने नवनियुक्त अध्यक्ष मामन सिंह को जिले की नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी सौंपी । इस अवसर पर कर्नल बघड़ावत सिंह, कर्नल रणधीर सिंह, जयपाल चौहान, कैप्टेन राजेंद्र परमार, खाप 84 के महासचिव वेदपाल सिंह परमार, जीएम नरेश तंवर सहकारी बैंक, राजेंद्र सिंह बीआई, राजू पहलवान, महीपाल शेखावत, बिशन सिंह, नेपाल सिंह जाटू लोहारी, कृष्ण नम्बरदार, कैप्टन सुरेश तवंर मौजूद रहे।