फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से बिजली विभाग को लगा हाई वोल्टेज का करंट, सात दिन में जले 60 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे से बिजली विभाग को लगा हाई वोल्टेज का करंट, सात दिन में जले 60 ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

भिवानी। जिला सर्कल में पिछले एक सप्ताह से पड़ रहे घने कोहरे से बिजली वितरण निगम को हाई वोल्टेज का करंट लगा है। घने के कोहरे के कारण सात दिन में 60 ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली निगम को करीब दो करोड़ रुपये की नुकसान हुआ है। उपभोक्ताओं को भी बिजली कट से मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इन सात दिनों में औसतन हर घंटे में एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज कराई है।
कोहरे के कहर ने ब्रेक डाउन व फाल्ट की समस्या बढ़ा दी है। एक जनवरी से सात जनवरी तक भिवानी सर्कल में 60 ट्रांसफार्मर कोहरे की वजह से जल चुके हैं। प्रत्येक ट्रांसफार्मर की कीमत करीब डेढ़ से ढाई लाख रुपये है। ऐसे में सात दिन में ही निगम को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि बिजली बंद रहने से उपभोक्ताओं से मिलने वाले शुल्क की भी कटौती हुई है। ऐसे में सर्दी का मौसम पूरी तरह से निगम के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है। भिवानी शहर के सिटी में तीन डिवीजन है। ग्रामीण फीडर के उपभोक्ता जहां पहले से ही बिजली कटों को लेकर परेशान थे तो उसके साथ ही अब अर्बन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी कोहरे के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

--
सात दिन में 165 शिकायतें
भिवानी के सिटी डिवीजन सहित तीन डिवीजन में एक जनवरी से अब तक बिजली फाल्ट की 165 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।
निगम को बिजली फाल्ट की औसतन हर घंटे एक शिकायत मिल रही है। 7 दिन के अंदर निगम को 165 शिकायतें भिवानी के ऑन लाइन कम्पलेंट सेंटर पर मिली है। इन सभी शिकायतों का निपटान भी किया जा चुका है। सेंटर पर 24 घंटे शिकायत करने वालों के फोन बजते रहते हैं।
--
कंडम ट्रांसफार्मरों को रखने की जगह नहीं
तोशाम रेलवे फाटक के समीप स्थित बिजली निगम के परिसर में मरम्मत के लिए आने वाले कंडम बिजली ट्रांसफार्मरों को रखने के लिए इन दिनों जगह तक नही मिल रही है। यहां रखे सैकड़ों ट्रांसफार्मर की रखवाली के लिए निगम को चौकीदारों व सुरक्षा गार्ड तक की संख्या बढ़ानी पड़ी है।
--

ये हैं कर्मचारी व उपभोक्ताओं की स्थिति
भिवानी सर्कल में कर्मचारी 2200
उपभोक्ता 5 लाख
फीडर 700
सात दिन में शिकायतें 165
--
11 हजार वोल्टेज के पोल 35 फुट ऊंचे हैं। इन पर नीचे से कर्मचारियों को फाल्ट नजर नहीं आता है। ऐसे में फाल्ट ढूंढने में ही एक से दो घंटे लग जाते है3। जिस कारण उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नारायण प्रकाश शर्मा, जेई
बिजली निगम
--
इन दिनों में दोहरी मार झेलनी पड़ती है। एक तो उपभोक्ताओं द्वारा हाई वोल्टेज उपकरण हीटर, गीजर चलाए जाते है। जिससे ओवर लोडिंग होने से ट्रांसफार्मर जल जाते हैं और दूसरा शार्ट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर में फाल्ट होता है। जिससे नुकसान के साथ ही परेशानी भी बढ़ जाती है।
रणवीर सिंह, कार्यकारी अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें