फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल ने वीरवार को जोर पकड़ा तो स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ असर दिखा। स्टाफ नर्स व एएनएम के हड़ताल में शामिल होने के बाद जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ा। इस बीच, विभाग ने वीरवार को हड़ताल में शामिल होने वाले करीब डेढ़ सौ एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह जिला अस्पताल परिसर में नेशनल हैल्थ मिशन कर्मचारी लगातार दूसरे दिन धरने पर रहे। कल की अपेक्षा धरने में कर्मचारियों की तादाद अधिक रही। जबकि, कल विभाग ने 103 कर्मचारियों को नोटिस देकर ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश दिया था। लेकिन, इसके बावजूद कर्मचारियों की संख्या वीरवार को बढ़ी।
हड़ताल में जिला अस्पताल के क्लेरिकल स्टाफ के अलावा स्टाफ नर्स, एनएनएम, एसएनसीयू, अटेंडेंट, फार्मासिस्ट के अलावा शहर के ग्वार फैक्टरी, ढाणा, रोड, भारत नगर आदि केंद्रों और जिले के बवानीखेड़ा, सिवानी, तोशाम, मानहेरू, सुई आदि केंद्रों से भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। नतीजतन, जिला अस्पताल के अलावा इन केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के एक्स-रे, अल्ट्रा साउंड, लैबोरेट्री आदि में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन

--
कर्मचारियों ने लगाए नारे
एनएचएम कर्मचारियों ने वीरवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक धरना दिया और साथी कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में जोरदार नारे लगाए। इस मौके पर प्रधान प्रदीप कुमार, सुधीर भारद्वाज, टीना, संजय, शशिकांत, सुधीर, प्रवीण, मनदीप, अमित आदि एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।
--
आज हड़ताल में शामिल लगभग 140 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। कल जिन 103 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए थे, उनके बारे में अंतिम निर्णय सीएमओ लेंगे। आज सीएमओ आउट ऑफ स्टेशन रहे।
विज्ञापन

- डॉ. विकेक गेरा, प्रभारी एनआरएचएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें