फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता में आर्य स्कूल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गीत गायन प्रतियोगिता में आर्य स्कूल की टीम रही प्रथम
विज्ञापन

भिवानी। अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता में ढिगावा के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रेक्षा विहार में शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ साध्वी शुभप्रभाजी के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एडवोकेट ने की। समूह गान वरिष्ठ वर्ग में दूसरा स्थान श्रीमती उत्तमीबाई स्कूल तथा तीसरा स्थान जनसेवा विद्याविहार को मिला। वरिष्ठ वर्ग एकल गायन में जनसेवा विद्या विहार की तानिया प्रथम, उत्तमीबाई की कल्पना द्वितीय तथा वैश्य इंटरनेशल स्कूल की देवांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ एकल गायन में उत्तमी बाई स्कूल की दीपिका प्रथम, लिटिल हर्ट स्कूल की सिमरन द्वितीय तथा वैश्य मॉडल की मानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान कनिष्ठ वर्ग में वैश्य इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, लिटिल हर्ट पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा उत्तमी बाई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रदेश संयोजक रमेश बंसल ने बताया कि निर्णायक मंडल में पुरूषोत्तम पुष्प, डा. भामा अग्रवाल, विकास यशकीर्ति तथा सचिन अरोड़ा शामिल थे।
सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को अणुव्रत समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। साध्वीश्री शुभप्रभा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में परिवार तो है मगर प्यार नहीं है, इंसान तो है लेकिन इंसानियत लुप्त होती जा रही है। ऐसी परिस्थितियों में अणुव्रत के नियम ही संस्कारों की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चें कोरे कागज तथा कच्ची मिट्टी के बर्तन जैसे होते हैं। इस उम्र में जैसे संस्कार दिए जाएंगे वैसे ही बच्चे भविष्य में बनेंगें। साध्वी कान्तयशा ने एक गीतिका के द्वारा नैतिकता एवं प्रमाणिकता का संदेश दिया। इस मौके पर मुरारी लाल गुप्ता, एमएल गोठवाला, बृजेश आचार्य, माणिक चन्द नाहटा, प्रदीप मिश्रा, रविन्द्र जैन, विकास जैन, टेकचन्द जैन, सारिका जैन, वनिता जैन, संगीता तगेजा, ममता, भगवती, वर्षा तथा बजरंग लाल जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें