फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सिद्धार्थ, हर्ष ने जीते अपने मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले हुए। इनमें सिद्धार्थ, हर्ष, जतिन, विवेक ने अपने मुकाबले जीते। रविवार को भीम स्टेडियम के हॉल में हुई दो दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए। कड़े मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के मैन सिंगल में सिद्धार्थ ने हर्ष शर्मा को 21-07, 21-13 से, लड़कों के अंडर-19 सिंगल में हर्ष शर्मा ने हर्ष अरोड़ा को 21-19, 21-19 से, डबल में जतिन सरोहा और विवेक ने जतिन और सचिन की जोड़ी को 21-19, 21-10 से हराया। अंडर-17 आयु वर्ग के सिंगल में हर्ष अरोड़ा ने हर्ष शर्मा को 21-19, 21-19 से, डबल में मनप्रीत और अमन की जोड़ी ने अमन दलाल और कौशल की जोड़ी को 21-19, 21-10 से, अंडर-15 सिंगल में आकाश ने हर्षित को 21-16, 21-14 से, डबल में हर्षित और आयुष की जोड़ी ने कौशल और हितेन की जोड़ी को 21-08, 21-12 से हराया। अंडर-13 सिंगल में पीयूष के रिटायर्ड हर्ट होने के कारण साहिल को विजयी घोषित किया गया। डबल में साहिल और पीयूष की जोड़ी ने पंकज और गर्वित को 21-09, 21-17 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की अंडर-13 सिंगल में दीवांशी ने नव्या को 21-08, 21-04 से, अंडर-15 सिंगल में चित्रा ने दीवांशी को 21-09, 21-11 से, अंडर-17 में सोनिया ग्रेवाल ने चित्रा को 21-19, 21-17 से, अंडर-19 में चित्रा ने सोनिया को 21-15, 21-11 से हराया। बैडमिंटन कोच रोहित सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें