भिवानी। लोकसभा चुनाव में भिवानी जिले के 14 हजार 985 युवा पहली बार मतदान करेंगे। इनमें जिनमें पुरुष 10 हजार 452 व चार हजार 533 महिला मतदाता हैं। जिला भिवानी की चारों विधान सभा क्षेत्रों में फिलहाल आठ लाख 65 हजार 846 मतदाता हैं।
विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कुल मतदाताओं की बात करें तो लोहारू विधान सभा क्षेत्र में कुल दो लाख दो हजार 448 मतदाता हैं। भिवानी विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 30 हजार 819 मतदाता हैं। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 19 हजार 169 मतदाता हैं तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 13 हजार 410 मतदाता हैं। हाल ही में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे अधिक उत्साहित मतदाता युवा हैं, जोकि पहली बार अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं। जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 14 हजार 985 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 10 हजार 452 व चार हजार 533 महिला मतदाता हैं।
लोहारू विधानसभा क्षेत्र हैं 4099 नए युवा मतदाता
लोहारू विधान सभा क्षेत्र में 18 से 19 आयु वर्ग में कुल 4099 मतदाता हैं, जिसमें 2902 पुरुष व 1197 महिला मतदाता हैं। 20 से 29 आयु वर्ग के कुल 44934 मतदाता, जिसमें 26179 पुरुष व 18753 महिला मतदाता हैं। 30 से 39 आयु वर्ग के कुल 42896 मतदाता, जिसमें 22194 पुरुष व 20702 महिला मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग के कुल 39869 मतदाता हैं, जिसमें 21413 पुरुष व 18456 महिला मतदाता हैं। 50 से 59 आयु वर्ग के कुल 32547 मतदाता हैं, जिसमें 16417 पुरुष व 16130 महिला मतदाता हैं। 60 से 69 आयु वर्ग के कुल 21434 मतदाता हैं, जिसमें 10332 पुरुष व 11102 महिला मतदाता हैं। 70 से 79 आयु वर्ग के कुल 10925 मतदाता हैं, जिसमें 4997 पुरुष व 5928 महिला मतदाता हैं। 80 से 89 आयु वर्ग के कुल 4031 मतदाता हैं, जिसमें 1751 पुरुष व 2280 महिला मतदाता हैं। 90 से 99 आयु वर्ग के कुल 1563 मतदाता हैं, जिसमें 440 पुरुष व 1123 महिला मतदाता हैं। 100 से 109 आयु वर्ग के कुल 145 मतदाता हैं, जिसमें 40 पुरुष व 105 महिला मतदाता हैं। 110 से 119 आयु वर्ग के कुल पांच मतदाता हैं, जिसमें तीन पुरुष व दो महिला मतदाता हैं।
भिवानी विधानसभा क्षेत्र के 3170 युवा मतदाता करेंगे पहली बार मतदान
भिवानी विधान सभा क्षेत्र में 18 से 19 आयु वर्ग में कुल 3170 मतदाता हैं, जिसमें 2055 पुरुष व 1115 महिला मतदाता हैं। 20 से 29 आयु वर्ग के कुल 42777 मतदाता, जिसमें 24429 पुरुष व 18347 महिला मतदाता है। 30 से 39 आयु वर्ग के कुल 54242 मतदाता, जिसमें 28042 पुरुष व 26199 महिला मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग के कुल 46348 मतदाता हैं, जिसमें 24827 पुरुष व 21521 महिला मतदाता हैं। 50 से 59 आयु वर्ग के कुल 38445 मतदाता हैं, जिसमें 19869 पुरुष व 18575 महिला मतदाता हैं। 60 से 69 आयु वर्ग के कुल 26581 मतदाता हैं, जिसमें 13110 पुरुष व 13471 महिला मतदाता हैं। 70 से 79 आयु वर्ग के कुल 13183 मतदाता हैं, जिसमें 6508 पुरुष व 6675 महिला मतदाता हैं। 80 से 89 आयु वर्ग के कुल 4344 मतदाता हैं, जिसमें 1909 पुरुष व 2435 महिला मतदाता हैं। 90 से 99 आयु वर्ग के कुल 1608 मतदाता हैं, जिसमें 506 पुरुष व 1102 महिला मतदाता हैं। 100 से 109 आयु वर्ग के कुल 113 मतदाता हैं, जिसमें 30 पुरुष व 83 महिला मतदाता हैं। 110 से 119 आयु वर्ग के कुल सात मतदाता हैं, जिसमें तीन पुरुष व चार महिला मतदाता हैं। 120 प्लस आयु वर्ग में एक पुरुष मतदाता हैं।
तोशाम विधानसभा क्षेत्र में हैं 4237 नए युवा मतदाता
तोशाम विधान सभा क्षेत्र में 18 से 19 आयु वर्ग में कुल 4237 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 3029 व 1208 महिला मतदाता हैं। 20 से 29 आयु वर्ग के कुल 46596 मतदाता, जिसमें 27981 पुरुष व 18615 महिला मतदाता है। 30 से 39 आयु वर्ग के कुल 48396 मतदाता, जिसमें 25114 पुरुष व 23281 महिला मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग के कुल 43874 मतदाता हैं, जिसमें 23698 पुरुष व 20175 महिला मतदाता हैं। 50 से 59 आयु वर्ग के कुल 35312 मतदाता हैं, जिसमें 18065 पुरुष व 17247 महिला मतदाता हैं। 60 से 69 आयु वर्ग के कुल 22608 मतदाता हैं, जिसमें 10934 पुरुष व 11674 महिला मतदाता हैं। 70 से 79 आयु वर्ग के कुल 12095 मतदाता हैं, जिसमें 5391 पुरुष व 6704 महिला मतदाता हैं। 80 से 89 आयु वर्ग के कुल 4252 मतदाता हैं, जिसमें 1807 पुरुष व 2445 महिला मतदाता हैं। 90 से 99 आयु वर्ग के कुल 1665 मतदाता हैं, जिसमें 448 पुरुष व 1217 महिला मतदाता हैं। 100 से 109 आयु वर्ग के कुल 127 मतदाता हैं, जिसमें 38 पुरुष व 89 महिला मतदाता हैं। 110 से 119 आयु वर्ग के कुल छह मतदाता हैं, जिसमें दो पुरुष व चार महिला मतदाता हैं तथा 120 प्लस आयु वर्ग में एक पुरुष मतदाता है।
बवानीखेड़ा के 3479 युवा करेंगे पहली बार मतदान
बवानीखेड़ा विधान सभा क्षेत्र में 18 से 19 आयु वर्ग में कुल नए 3479 मतदाता हैं, जिसमें 2466 पुरुष व 1013 महिला मतदाता हैं। 20 से 29 आयु वर्ग के कुल 43029 मतदाता, जिसमें 25849 पुरुष व 17180 महिला मतदाता हैं। 30 से 39 आयु वर्ग के कुल 46625 मतदाता, जिसमें 24196 पुरुष व 22429 महिला मतदाता है। 40 से 49 आयु वर्ग के कुल 43192 मतदाता हैं, जिसमें 23363 पुरुष व 19828 महिला मतदाता हैं। 50 से 59 आयु वर्ग के कुल 37077 मतदाता हैं, जिसमें 19436 पुरुष व 17641 महिला मतदाता हैं। 60 से 69 आयु वर्ग के कुल 23028 मतदाता हैं, जिसमें 11321 पुरुष व 11707 महिला मतदाता हैं। 70 से 79 आयु वर्ग के कुल 11143 मतदाता हैं, जिसमें 5022 पुरुष व 6121 महिला मतदाता हैं। 80 से 89 आयु वर्ग के कुल 4221 मतदाता हैं, जिसमें 1687 पुरुष व 2534 महिला मतदाता हैं। 90 से 99 आयु वर्ग के कुल 1503 मतदाता हैं, जिसमें 471 पुरुष व 1032 महिला मतदाता हैं। 100 से 109 आयु वर्ग के कुल 110 मतदाता हैं, जिसमें 33 पुरुष व 77 महिला मतदाता हैं तथा 110 से 119 आयु वर्ग के कुल तीन महिला मतदाता हैं।