फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होमगार्ड के जवानों को कंडक्टर बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भिवानी। हड़तालियों से निपटने में नाकाम रोडवेज प्रशासन और राज्य सरकार अब रोहतक की तर्ज पर अब भिवानी में भी होमगार्ड के जवानों को कंडक्टर बनाने की तैयारी में है। होमगार्ड के जवानों को बुधवार सुबह बस स्टैंड पर भी बुलाया गया है। वहीं मंगलवार को छह नए चालकों के ज्वाइन करने के बाद भी महज 15 बसें चली। वहीं आंदोलित रोडवेज कर्मचारियों ने लगातार आठवें दिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला के नाम स्थानीय नेता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बता दें कि 720 प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में रोडवेज के कर्मचारी पिछले आठ दिन से हड़ताल कर रहे है। विभिन्न कर्मचारी संगठन और राजनीतिक दल भी समर्थन में आ गए है। रोडवेज के 174 चालकों में से 161 हड़ताल में शामिल है। कुछ महीने पूर्व हुई भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित कोर्ट के छह चालकों ने मंगलवार को ज्वाइन किया और बसें चलाई। वहीं दूसरी ओर हड़ताल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। राजस्थान से भी बसों का बेड़ा कम हो गया। जिस कारण यात्रियों को प्राइवेट बसों के सहारे ही सफर करना पड़ा। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी द्वारा जारी हड़ताल के आठवें दिन रोडवेज कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नेहरू पार्क में एकत्रित हो कर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद इनेलो के प्रदेश सचिव बलदेव घणघस के माध्यम से सांसद दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंपा। एटक के जिला प्रधान ईश्वर शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 720 प्राइवेट बसों को परमिट देकर जनता को बेहतरीन सेवाएं देने वाले रोडवेज विभाग को तोड़ने का काम किया है। सीटू से कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने मंत्रियों को फायदा दिलाने के लिए निजी बसों को परमिट दिए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में एटक से फूलसिंह इंदौरा, विजय बपोड़ा, सतबीर मिश्री, सुरेश गुजरानी, इंटक से रामअवतार खौरड़ा, सीटू से रामफल देशवाल, सर्वकर्मचारी संघ से सुखदर्शन सरोहा, रोडवेज तालमेल कमेटी से अजय शर्मा, राजकुमार दलाल, सज्जन शर्मा, रामफल शर्मा, घीसूराम, रमेश मान, विजय, प्रेमकुमार, जगदीश सांगवान, राजकुमार मुंढाल, पवन फौगाट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें