फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधनोई गांव की महिला नें एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधनोई गांव की महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म
विज्ञापन

बहल
बिधनोई गांव की एक महिला ने दो लड़के एवं दो लड़कियों सहित चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। प्रसव के बाद एक लड़की की कुछ समय बाद ही मौत हो गई जबकि महिला एवं तीन बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। महिला की डिलीवरी आपरेशन से पीजीआई रोहतक में हुई जिसे वीरवार को डिस्चार्ज किया गया। गांव में अपनी तरह के हुए इस पहले केस को लोगों में खासी चर्चा रही।
जानकारी के अनुसार बिधनोई गांव की सुकना पत्नी सोनू को गर्भावस्था के दौरान परेशानी हुई तो उसको चेकअप करवाया गया। परिजनों को उस वक्त हैरानी तथा चिंता हुई जब चिकित्सकों ने महिला के गर्भ का असामान्य बताते हुए उसे मल्टी बेबी बताया। परिजनों ने उसे प्रसव पीड़ा से पहले ही पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने 28 दिसंबर को आपरेशन से उसकी डिलीवरी करवाई। महिला ने दो लड़के, दो लड़की सहित एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक लड़की की कुछ समय बात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति सोनू ने बताया कि पीजीआई से बृहस्पतिवार को छुट्टी मिली है। उसके तीन बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। हालांकि, एक लड़के को अभी पीजीआई में कुछ जरूरी टेस्ट के लिए भर्ती रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें