फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक हो सकेगा फसल बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी की फसलों का 31 दिसंबर तक होगा बीमा
विज्ञापन

भिवानी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की रबी की फसलों का बीमा किसान 31 दिसंबर तक करवा सकते हैं। कृषि और किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. आत्माराम गोदारा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं, जौ, सरसों तथा चना की फसलों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले में आईसीआईसीआई, लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड बीमा किया जाएगा। कंपनी ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन तथा सूखा आदि से प्रभावित फसलों की बीमित राशि किसानों को प्रदान करेगी। उप निदेशक ने बताया कि इस योजना के तहत गांव को यूनिट माना गया है, जबकि इससे पहले कि फसल बीमा योजनाओं में खंड को यूनिट माना जाता था। उन्होंने बताया कि पहले की बीमा योजनाओं में प्रीमियम की राशि 7 प्रतिशत तक ली जाती थी, जब कि इस योजना के तहत किसान को अपनी फसल का बीमा करवाने के लिए 1.5 से 2 प्रतिशत प्रीमियम ही जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि किसान को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए बीमा राशि उसके खाते में डाली जाएगी।
विज्ञापन


किसान को ये देना होगा प्रीमियम
किसान को गेहूं की फसल का बीमा करवाने के लिए 367.25 रुपये प्रीमियम प्रति एकड़ देना होगा। इसी प्रकार जौ फसल के लिए 203.35 रुपये, सरसों के लिए 218.53 रुपये तथा चना की फसल के लिए 157.83 रुपये प्रीमियम प्रति एकड़ देेना होगा।
विज्ञापन


ये मिलेगी बीमा राशि
गेहूं की फसल के लिए 22 हजार रुपये, जौ के लिए 10 हजार रुपये, सरसों के लिए 11 हजार रुपये तथा चना की फसल के लिए किसान को बीमित राशि के रूप में 10 हजार रुपये प्रति एकड़ के तौर पर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें