भिवानी। हिमाचल प्रदेश के शहर मंडी में होने वाली 21वीं राष्ट्रीय जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता के लिए भिवानी टीम शनिवार को रवाना हुई। 9 से 13 अक्तूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य की 15 सदस्यीय खिलाड़ियों में से अकेले नौ खिलाड़ी भिवानी जिले हैं।
शनिवार को यहां राजपूत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कंवरलाल सिंह व विशिष्ट अतिथि सुनील शास्त्री ने रवाना किया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सेपक टकरा संघ के जिला प्रधान भानुप्रकाश शर्मा ने बताया कि टीम में राकेश कितलाना, गौरव भिवानी, विकाश बापौड़ा, प्रशांत देवसर, दीपक फुलपूरा, योगेश भिवानी, मोनू भिवानी, संदीप निनाण व शिवराज जूई और लड़कियों में ज्योति व पूजा छपार का चयन हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए तीन रेफरी का चयन हुआ है। इसमें संघ के महासचिव दशरथ सिंह रंगा मानहेरू, भारत व प्रदीप सोनीपत, कोच सुनील एवं प्रबंधक मनीषा होंगी। इस अवसर पर जिला सेपक टकरा संघ के कोषाध्यक्ष नीरज सोनी मानहेरू, उपाध्यक्ष मुकेश बंसल जूई, हर्षदीप, कोर्णाक बुवानीवाला, सहसचिव शमशेर सिंह, इमरान बापौड़ा, कृष्ण कौशिक, सज्जन खनगवाल, विजेंद्र मंदोला, राजेंद्र लडवाल, मैनपाल, दिनेश, रवींद्र जांगड़ा, डीपीई पवन, डीपीई अनीता, रवींद्र सांगा, रवि, योगेश तोशाम, पवन, सुनीता, राधेश्याम, नेहा, शालू आदि मौजूद थे।