फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....म्हारे घर पधारो गणपति जी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्हारे घर पधारो गणपति जी...
विज्ञापन

भिवानी। नंदराम कटली में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन अवसर पर भजनों की ऐसी बयार बही कि माहौल गणपतिमय हो गया। शनिवार रात नंदराम कटली में गणेश भजन व वंदना के साथ श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव संपन्न हो गया। देर रात चले इस कार्यक्रम में नीरज व मनीष गुप्ता म्यूजिक ग्रुप की ओर गणेश भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। म्हारे घर में पधारो गजानंद जी... समेत भजनों पर महिलाएं व बच्चे खूब थिरके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी मुरारीलाल गुप्ता और सानिध्य जहरगिरी डेरे के महंत डा. अशोक गिरी का रहा। इस मौके पर महोत्सव के आयोजक श्री गणेश भक्त मंडल के प्रधान रमेश कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार, संदीप गोयल, नरेंद्र गोयल, नरेश, शिवभगवान आदि मौजूद रहे। प्रधान ने बताया कि रविवार सुबह गणेश जी विसर्जन होगा।
विज्ञापन

नाच-गाकर दी गणपति को विदाई
फ्रेंड्स कालोनी स्थित निरूशुल्क आस्था स्पेशल स्कूल में विराजे गणपति को शनिवार को जल में विसर्जन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन शर्मा ने बताया कि भिवानी में पहली बार दिव्यांग बच्चों द्वारा विश्व शांति, सुख-समृद्धि की कामना के साथ भगवान गणपति बप्पा को लाया गया और आज ढोल नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए बहते हुए पानी में उनका विसर्जन किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय दुआ, केटीएम स्कूल के संचालक विशालजीत सिंह, प्रिया, साक्षी उपस्थित हुए। संस्था के संस्थापक विजय शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सतपाल सैनी, मुकेश वत्स, अंचल अरोड़ा, ऋतुपर्ण ओला, कवेंद्र घणघस, अमित, प्रिया, मुकेश, अंजली, ज्योति, खुशी, सुरेंद्र, विक्की अरोड़ा, रिंकू सचदेवा समेत स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें