विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
भिवानी
हरियाणा मुक्त विद्यालय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा सितंबर-2017 के लिए सीटीपी/एसटीसी/अतिरिक्त विषय/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 24 जुलाई निर्धारित थी। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि ऑनलाइन आवेदन हेतु 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 17 अगस्त से 21 अगस्त तक परीक्षार्थियों को एक मौका और दिया गया है। ये जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि न्यू सीटीपी कैटेगरी के लिए आवेदन केवल वे ही परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं जिनका प्रारंभिक अनुक्रमांक सेकेंडरी का 22 तथा सीनियर सेकेंडरी का 32 के अंक से शुरू होता है अर्थात सेमेस्टर प्रणाली से परीक्षा दी थी। केवल वे ही परीक्षार्थी न्यू सीटीपी कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का प्रारम्भिक अनुक्रमांक 2017 व 3017 के अंक से आरम्भ होता है, ऐसे परीक्षार्थी आवेदन नहीं कर सकते, क्योंकि ऐसे प्रारंभिक अनुक्रमांक वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा मार्च-2018 में वार्षिक परीक्षा के साथ करवाई जाएगी। पहले जिन परीक्षार्थियों द्वारा न्यू सीटीपी कैटेगरी सितंबर-2017 के लिए आवेदन किया है उन्हें मार्च-2018 की परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।