अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में चल रहे बहल, लोहारू और सिवानी ब्लॉक की स्कूली छात्राओं की खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में अंडर-19 में राजकीय कन्या विद्यालय बहल की टीम प्रथम, कृष्ण प्रणामी सिवानी की टीम दूसरे नंबर पर रही। अंडर-17 में बहल की टीम प्रथम और बरालू स्कूल की टीम द्वितीय रही। अंडर-14 में जीएमएस सोरड़ा जदीद और जीएचएस कालोद की टीम संयुक्त विजेता बनी। विजेता प्रतिभागियों को सरपंच गजानंद अग्रवाल और अमरजीत चौधरी ने पुरस्कार देकर समानित किया।
शुक्रवार को हुए मुकाबलों में खो-खो में अंडर-14 में बड़दू मुगल की टीम प्रथम, नकीपुर की टीम द्वितीय, अंडर-19 में बड़वा की टीम प्रथम और कालोद की टीम द्वितीय रही। अंडर-17 में बुढेड़ी की टीम प्रथम और पातवान की टीम द्वितीय रही। व्यक्तिगत स्पर्धा में अंडर-19 में पांच हजार और 1500 मीटर रेस में पुष्पा ढिगावा, 100 और 200 मीटर में रविना बहल, लॉन्ग जंप में मंयक सिवानी, हाई और ट्रिपल जंप में कोमल बड़वा, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में सोनम बहल अव्वल रही। अंडर-17 में 800 मीटर में रिंकू चैहड़ कलां, 1500 मीटर में अंकिता बहल, तीन हजार में प्रमिला बड़वा, शॉटपुट में अंजलि पहाड़ी, हाई जंप में कविता बड़वा प्रथम स्थान पर रही।
अंडर-14 में 100 मीटर में रेखा बहल, लॉंग जंप में कविता बड़वा और शॉटपुट मे प्रिया सिवानी प्रथम रही। प्रतिभागी विजेताओं को प्रिंसिपल जयसिंह और प्रिंसिपल कृष्ण कुमार यादव ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक एवं प्रवक्ता राकेश डीपीई बहल, होशियार सिंह पीटीआई, प्रताप पीटीआई, रमेश पीटीआई, जोगेन्द्र पीटीआई, हरिओम पीटीआई, मीनाक्षी डीपीई बड़वा, बीरसिंह, देशराज, जयप्रकाश, प्रेमसिंह, राजेश पीटीआई, सुनीता पीटीआई, राजबाला, सतपाल पीटीआई सहित अनेक खेल प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।