फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकीराम सभागार में होगा भिवानी नाट्योत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
तीन दिन तक कलाकार भिवानी नाट्योत्सव में अपने नाटकों की प्रस्तुति देंगे। यह संभव होगा हरियाणा कला परिषद् और गायत्री थियेटर ग्रुप के तीन दिवसीय नाट्योत्सव में। 14, 15 और 16 जुलाई को नेकीराम सभागार में शाम के समय नाट्योत्सव होगा। गायत्री थियेटर ग्रुप के डायरेक्टर रवि शर्मा ने बताया कि सरकार के प्रोत्साहन से ये कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 14 जुलाई को पहला नाटक होगा। इसका शीर्षक ‘हाय हैंडसम है’ दूसरा नाटक 15 को और तीसरा 16 जुलाई को होगा। रवि शर्मा ने कहा कि कला का जिन्हें मौका नहीं मिलता, उन कलाकारों के लिए यह एक अच्छा मंच है। भिवानी में थियेटर की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार को एक थियेटर की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे उभरते कलाकारों को कला प्रस्तुत करने का मौका मिल सकेगा। उन्होंने ने बताया कि यह मंच का प्रोग्राम है, जो लाइव चलेगा। इसमें बॉलीवुड से भी कई कलाकार आने की उम्मीद है। डॉ. एलबी गुप्ता और डॉ. एवी शर्मा का इसमें विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें