अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
पहली कट ऑफ में नाम न आने से सैकड़ों छात्र बेसब्री से दूसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। सोमवार दोपहर बाद दूसरी लिस्ट लगी, लेकिन एक घंटे बाद त्रुटियों का हवाला देकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने उस लिस्ट को रद्द कर दिया। इसके बाद शाम छह बजे संशोधित लिस्ट लगाई गई।
शहर के कॉलेजों में सोमवार को भारी भीड़ रही। छात्र सुबह से ही लिस्ट के इंतजार में थे। वैश्य कॉलेज, आदर्श महिला महाविद्यालय और राजीव गांधी महिला कॉलेज में दोपहर बाद लिस्ट को चस्पा किया गया। लिस्ट लगने के आधे घंटे बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने मेल कर लिस्ट में कुछ त्रुटियां बताकर उसे बाद में भेजने की बात कही। लिस्ट के चक्कर में छात्र पूरा दिन परेशान रहे। राजकीय महाविद्यालय में त्रुटिपूर्ण लिस्ट आने के कारण लिस्ट लगाने में देरी हुई। शाम छह बजे लिस्ट को लगाया गया। तब तक बहुत से विद्यार्थी घर जा चुके थे।
उच्चतर शिक्षा विभाग के ऑनलाइन सिस्टम ने छात्रों को दूसरी कट ऑफ लगने वाले दिन भी परेशानी मे डाले रखा। पौने तीन बजे लिस्ट लगी बाद में साढ़ेेे तीन बजे मेल भेजकर कॉलेजों में लिस्ट हटाने के लिए कहा गया। वैश्य कॉलेज के नोडल अफसर संजय गोयल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहली लिस्ट भेजने के एक घंटे बाद मेल किया कि इसमें कुछ खामियां हैं, इसे न लगाएं। 15 मिनट बाद दोबारा लिस्ट भेजी जाएगी।
दूसरी मेरिट लिस्ट
वैश्य महाविद्यालय
संकाय ऑल इंडिया सामान्य सामान्य एससी बीसीए बीसीबी पीएच
बीए 73.6 70.2 62.6 62 62.2 65.8
बीएससी कं. साइंस 75.8 74 66.6 67.2 60.6 72.2
मेडिकल 79.2 74.8 65.4 71.2 67.2 64.2
नॉन मेडिकल 77.6 73.4 60.2 66.4 67.2 72.2
बीकॉम 73.8 68.4 55 62.6 66.6 -
राजकीय महाविद्यालय
संकाय ऑल इंडिया सामान्य एससी बीसीए बीसीबी पीएच
बीए 77 73 70 67.6 62.8 65.8
बीएससी कं.साइंस 78.6 75.4 67.6 71.2 70.4 -
मेडिकल 82.2 77.4 70 73.8 61.6 60.6
नॉन मेडिकल 82.6 78.6 69.8 74.8 71.8 72.2
बीकॉम 72.6 65.8 57 60.2 50 -
राजीव गांधी महिला महाविद्यालय
संकाय ऑल इंडिया सामान्य सामान्य एससी बीसीए बीसीबी पीएच
बीए 78.4 72.8 65.4 67.0 42.8 -
बीएससी कं. साइंस 75.2 70.2 - 58.0 60.2 -
नॉन मेडिकल 86.0 82.4 70.6 77.2 76.0 -
बीकॉम 79.6 75.4 54.4 69.6 63.0 -
-
आदर्श महिला महाविद्यालय
संकाय ऑल इंडिया सामान्य सामान्य एससी बीसीए बीसीबी पीएच
बीए 76 69.6 42.4 45 42.8 -
मेडिकल 89.2 87.4 78.4 81.2 81.6 70.4
नॉन मेडिकल 91.6 90.4 75.8 88.4 87.8 -
बीकॉम 89.4 86.6 75 84.4 76 -