किसानों को किया बागवानी के प्रति जागरूक
भिवानी। गांव कायला में उद्यान विभाग के कार्यक्रम में किसानों को बागवानी के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को गांव कायला में गैप योजना के तहत लगे जागरूकता शिविर में किसानों को बागवानी और रसायन का प्रयोग नहीं करने के बारे में बताया गया। जिला उद्यान अधिकारी रघुबीर सिंह झोरड़ और उद्यान विकास अधिकारी अरुण शर्मा ने किसानों को जहरमुक्त खेती करने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रसायनों के अधिक प्रयोग से कैंसर, लीवर और गुर्दे की घातक बीमारी पैदा होती है। ऐसे में बीजोपचार, पानी का नमूना लेना, गहरी जुताई, जैविक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि कीटनाशक के रूप में नीम केक और नीम तेल का प्रयोग करना चाहिए। शिविर में किसानों को सब्सिडी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। डॉ. विनोद कुमार ने मिट्टी के पोषक तत्वों के बारे मेें बताया। इस मौके पर क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।