फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम बाईपास पर जूई नहर में 12वीं का छात्र डूबा

Mon, 05 Feb 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी की जूई नहर में डूबे युवक की तलाश ​करती पुलिस की टीम और ग्रामीण।
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम बाईपास पर अपने चार दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला 12वीं कक्षा का छात्र जूई नहर में डूब गया। घटना रविवार शाम तीन बजे की है। दोस्तों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के दो गोताखोरों ने भी युवक को पानी में करीब दो घंटे तक तलाशा, लेकिन पानी के तेज बहाव में उसका कोई सुराग नहीं लगा। हादसे की जानकारी मिलते ही शाम करीब छह बजे डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं पानी में डूबे युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। वहीं नहर के समीप ही परिजनों का विलाप भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


भिवानी के शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय अतुल कुमार 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता सतबीर सीआरपीएफ में तैनात हैं। फिलहाल उसके पिता ड्यूटी पर हैं। अतुल अपनी मां पूनम के साथ घर पर रहता है। उसकी बड़ी बहन पूजा दिल्ली में सीए की पढ़ाई कर रही है। वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि मूल रूप से अतुल कुमार का परिवार गांव बजीना का रहने वाला है। पिछले करीब चार साल से सतबीर फौजी ने शास्त्री नगर में अपना मकान बनाया था। उसके दोनों बच्चे एक लड़का और लड़की यहां पढ़ाई कर रहे थे। सतबीर की पत्नी पूनम गृहिणी है।
बेटे के नहर में डूबने की जैसे ही पूनम को भनक लगी तो वह मौके पर पहुंच अपने बेटे को बचाने के लिए विलाप करने लगी। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी नहर की काफी दूर तक गश्त की। पुलिस के दो गोताखोर भी पानी में किशोर की तलाश में जुटे रहे, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पांच किशोर नहर के किनारे घूम रहे थे कि इसी दौरान चार किशोरों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, क्योंकि एक किशोर का पैर नहर में फिसल कर पानी में गिर गया था। पांचों में से किसी भी किशोर को तैरना नहीं आता था। इसलिए डूबे अतुल को बचाने की कोई कोशिश भी नहीं कर पाया।





जूई नहर में 10 फुट गहरा तेजी से बह रहा है पानी
जूई नहर में 3 फरवरी को ही पानी आया है। नहर में करीब दस फुट गहराई तक तेज बहाव से पानी बह रहा है। ऐसे में पुलिस के गोताखोर भी डूबे हुए किशोर को तलाश नहीं कर पाई। अब एनडीआरएफ से मदद मांगी है। एनडीआरएफ की टीम नहर में काफी दूर तक डूबे किशोर की तलाश करेगी। फिलहाल लोहानी पंप हाउस भी यहां से करीब दस किलोमीटर दूर है। वहां पर भी सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस युवक की दो किलोमीटर दायरे में ही एनडीआरएफ की मदद से देर रात तक सर्च ऑपरेशन चला सकती है।

पानी में किशोर के डूबने की सूचना पुलिस को दी गई थी। नहर में पानी का बहाव काफी तेज है। पुलिस के गोताखोरों ने भी करीब डेढ़ से दो घंटे तक युवक की तलाश की है। नहर में जाल भी लगवाया गया है, ताकि किशोर को तलाशा जा सके। -निरीक्षक मदन एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें