फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

128 नए रोगी मिले, 340 ने कोरोना को हराया

विज्ञापन
37 फोटो नागरिक अस्पताल के वॉररूम में कोरोना टेस्ट करते एलटी प्रवीण अहलावत। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमित 128 नए रोगी मिले हैं, जिसके बाद आंकड़ा 991 पहुंच गया है। हालांकि बुधवार को 340 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को हराया है, जोकि जिले के लिए सुखद समाचार है। जिले में कोरोना के फिलहाल 649 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जिलेभर से बुधवार को 1800 सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार सुबह तक आएगी। अगर कोई कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसका उपचार शुरू किया जाएगा।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 249 मरीज और शहरी क्षेत्र में 400 मरीज मिल चुके हैं। वहीं 11 मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें एक को हिसार के निजी अस्पताल, एक को रोहतक के निजी अस्पताल, चार को ईएसआई अस्पताल, एक को कदम अस्पताल, एक को गुरुग्राम के निजी अस्पताल और तीन को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 638 को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान अधिक सक्रिय कर दिया है, ताकि लोग संक्रमण से सुरक्षित रहे। इसके साथ ही विभाग की ओर से वैक्सीनेशन अभियान को भी अधिक गति दी है, ताकि वैक्सीनेशन के तय लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
सीएचसी अनुसार संक्रमितों की संख्या
सीएचसी संख्या
धनाना 65
कैरू 30
लोहारू 23
मानेहरू 48
मीरान 20
तोशाम 46
जमालपुर 17
जिले में 143 केंद्रों पर 2337 को लगाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। बुधवार को जिलेभर में 143 केंद्रों पर 2337 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें स्वास्थ्यकर्मियों को 371, फ्रंट लाइन वर्कर को 10 डोज, किशोरों को 277 डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 1161 डोज, 45 से 60 आयु के लाभार्थियों को 253 डोज, 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 265 डोज लगाई है।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है। आमजन से अपील है कि नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बेवजह घर से बाहर न निकलें और भीडभाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। जिसे भी कोरोना के लक्षण लगते हों तो जांच अवश्य करवाएं, ताकि समय पर संक्रमित का उपचार हो सके।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें