फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री बचाओ, योजना के फार्म असली या नकली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बाजार में विभिन्न फोटोस्टेट की दुकानों पर बिक रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री बचाओ योजना के फार्म असली हैं या नकली। इसे लेकर लोग परेशान हैं। ये फार्म डाक के माध्यम से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शास्त्री भवन दिल्ली में भेजे जाने है। वार्ड पांच के पार्षद ईश्वर मान ने सीएम विंडो पर शिकायत कर फार्मों के बारे में जानकारी मांगी है।
वार्ड पांच के पार्षद ईश्वर मान ने बताया कि फार्म में बेटियों को दो लाख रुपये दिए जाने की बात कही गई है। आठ वर्ष से 22 वर्ष तक की बेटियां आवेदन कर सकती है। पार्षद ने पांच भरे फार्मों की कॉपी शिकायत के साथ लगाने वालों के अलावा फार्म बेचने वाले तीन दुकानदारों के नाम भी दिए हैं। फार्म को पार्षद से तस्दीक करवाना है। ऐसे में फार्म भरकर आवेदन करने वाले पार्षदों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है फार्म में
प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरूआत की है। 260 करोड़ रुपये की शुरूआती राशि के साथ यह योजना देशभर के 26 राज्यों में शुरू की गई है। यह योजना ग्राम, शहर के लिए है। इसमें सभी बेटियों को दो लाख रुपये मिलेंगे।
वार्ड पांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें