फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट बाइक से पटाखा बजाने पर होमगार्ड के जवान ने टोका तो जड़ा थप्पड़, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर के हांसी गेट चौक पर बुलेट बाइक से पटाखा बजाने पर एक होम गार्ड को बाइक चालक को टोकना महंगा पड़ गया। बाइक चालक ने तैश में आकर होमगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया और उसके साथ हाथापाई में वर्दी भी फाड़ डाली। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक इंपाउंड कर इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ईएएसआई दलबीर सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर को हांसी चौक अशोका रोड से एक बुलेट बाइक पर एक युवक पटाखा बजाते हुए तेज रफ्तार से वाहन को दौड़ा रहा था। जिसे होमगार्ड के जवान ने रुकवाने का प्रयास किया, मगर चालक वाहन को भगाने लगा। इसी दौरान होमगार्ड ने बाइक चालक को भागकर पकड़ा और उसे कागजात मांगे। तभी चालान भरते समय होमगार्ड के जवान से हाथापाई की। इसी दौरान बाइक चालक ने होमगार्ड को चालान पर हस्ताक्षर कराने की बात कहने पर थप्पड़ जड़ दिया और उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। दलबीर की शिकायत पर सिटी पुलिस ने बापोड़ा निवासी बाइक चालक युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की बुलेट बाइक को भी इंपाउंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें