लोहारू। राजस्थान के हनुमानगढ़ खेलने गए दो युवकों द्वारा खेल की एंट्री फीस वापस मांगने पर युवकों ने पिटाई कर दी। पुलिस को दी शिकायत में अलाउद्दीनपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह और उसका दोस्त दिनेश राजस्थान के हनुमानगढ़ में खेलों में हिस्सा लेने के लिए गए थे। सुभाष नामक युवक ने दो-दो हजार रुपये एंट्री फीस ली। लेकिन वे खेलों में हिस्सा लिए बगैर लौट आए। लोहारू पहुंचकर जब एंट्री फीस वापस मांगी तो 5-6 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि उक्त मामले में युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।