फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर लगी लाखों की पेनल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बिजली निगम की कार्यप्रणाली भी कमाल है। बिल भरने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल पहुंच रहा है। ऐसे में पेनल्टी लगना तय है। हजारों उपभोक्ताओं को निगम की लापरवाही से परेशान होना पड़ रहा है। अब पेनल्टी भुगतनी होगी। अगर सभी की पेनल्टी देखे तो यह लाखों में हो जाएगी। समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। कई उपभोक्ताओं के बिल गलत हैं और उसे ठीक कराने जाएं तो जवाब मिलता है कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में पेनल्टी लगना तय है।
बिजली निगम की लापरवाही से इस बार हजारों उपभोक्ताओं को पेनल्टी लगेगी। बिजली निगम की ओर से बिलों संबंधित कार्य जिस कंपनी को दिया गया था, वह छोड़ चुकी है। ऐसे में नई कंपनी को जिम्मेवारी दी गई है। अब हालात ये हैं कि करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की अंतिम तिथि 18 जून थी। बिल जारी करने की तिथि 01 जून दिखाई है जबकि उपभोक्ताओं के हाथों में बिल पहुंच रहा है 16 व 17 जून को। एक दिन पहले हजारों के बिल देख उपभोक्ता परेशान हैं। ज्यादातर गलतियां कमर्शियल बिलों में हैं। इसके अलावा विधायक की कॉलोनी बागकोठी में भी अनेक उपभोक्ताओं को इसी तरह बिल भरने की अंतिम तिथि एक दिन पहले बिल मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली बिल भरने के लिए पहुंचे बलवीर, रामअवतार, रणबीर, सुमन शर्मा ने बताया कि उनके पास पिछले छह महीने से बिजली बिल नहीं पहुुंचा अगर पहुंचा भी है तो बिल की अंतिम तिथि के एक दिन पहले ही पहुंचा। इसके कारण उन्हें पेनल्टी के साथ बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।
कॉमर्शियल में सात दिन पहले पहुंचाया जाता है बिजली का बिल
कामर्शियल में आने वाले बिजली उपभोक्ताओं के पास सात दिन पहले बिजली का बिल पहुंचाया जाता है लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं के पास अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही बिल भेजा जा रहा है।
शिकायत लेकर पहुंच रहे उपभोक्ता
शहर में समय-समय पर बिजली का बिल न पहुंचने के कारण हर रोज लगभग 100 शिकायतेें बिजली विभाग में पहुंच रही हैं जिनमें उपभोक्ताओं को समय पर बिल न मिलने और बिल में गड़बड़ी पाए जाने की शिकायत मिल रही हैं।
--
बिजली विभाग में उपभोक्ताओं की संख्या
पार्ट संख्या
बी11 28 हजार
कामर्शियल 05 हजार
ऑपरेशन सब डिविजन 18 हजार
डिविजन 2 6 हजार
--
एनवाईजे कंपनी के पास बिजली बिल बांटने का टेंडर
कुछ समय पहले बिल के बांटने व यूनिट चेक करने का टेंडर एनवाईजे कंपनी को दिया गया था और इसी विभाग को बिजली बिल बाटने मीटरों की यूनिट लेने के लिए पूर्ण कार्य सौंपा गया था। लेकिन उपभोक्ताओं के पास समय पर बिल न पहुंचने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
--
छह महीने से घर पर बिल नहीं आया और अब एकदम भारी बिल आने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। अब विभाग के चक्कर काटने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-सुमन शर्मा काठमंडी
--
छह महीने से कोई भी कर्मचारी न तो रीडिंग लेने पहुंचा है और न ही बिल पहुंचा हैं। मजदूर का काम करता हूं और अब यहां पर बिल निकलवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं।
-बलवीर पालवास

--
एक महीने से घर बंद है और पहले के बिल का पूरी तरह से भुगतान कर दिया है लेकिन अब 1300 का बिल घर पर भेज दिया है। घर में केवल एक बल्ब और पंखा चला है। बिल ठीक करने की न तो सही जानकारी मिल रही इसके लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
-सुमन रानी फ्रेंड्स कॉलोनी

--
नौ महीने से घर में बिल नहीं आ रहा और अब बिल निकलवाया है तो 19 हजार का बिल पेंडिंग है विभाग के बिल न भेजने के कारण भुगतान हमें करना पड़ रहा है।
-पवन कुमार
सेक्टर 13
--
बिजली बिल गलत, कौन करेगा ठीक
बिजली निगम की लापरवाही के कारण लोगों को न केवल अंतिम तिथि से एक दिन पहले बिजली बिल मिल रहे हैं बल्कि गलत बिल भी हैं। अनेक बिलों में पहले भरे हुए बिल को भी जोड़ा गया है जिस कारण उपभोक्ता बुधवार को अधिकारियों के पास पहुंचे। मगर जवाब मिला कि कर्मचारी हड़ताल पर है। हड़ताल खत्म होगी तब ठीक होंगे। ऐसे में उपभोक्ता सांसत में है कि क्या करें, क्या ना करें।
विज्ञापन

एक दिन तो मिला है भरने को
अगर उपभोक्ताओं को 16-17 को भी बिल मिले हैं तो अंतिम तिथि 18 जून थी। उन्हें एक दिन तो मिला है। बिल भर सकते है। लगभग सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिल दिए गए है।
-रामफल, सुपरवाइजर बिजली निगम भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें