रोड-शो से नहीं, काम करने से चलती है सरकार : वासुदेव शर्मा
भिवानी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री साहब सरकार रोड-शो से नहीं काम करने से चलती है। जितना पैसा रोड-शो पर लगाया जा रहा है उससे लोगों की समस्याएं दूर करनी चाहिए। जिले में बिजली व पानी की भीषण समस्या बनी हुई हैं।
रविवार को मटका फोड़ जल संकट प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि कि मुख्यमंत्री रोड-शो के दौरान डंका-बीती खेलकर लोगों का मन बहलाने का काम कर रहे हैं। इससे जनता की भलाई नहीं होनी है। सरकार कार ध्यान जिले में बढ़ते जल संकट व बिजली समस्या की ओर दिलाने के लिए सोमवार को शहर में सीएलपी लीडर किरण चौधरी की अगुवाई में मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने एचएसएससी में ब्राह्मण समाज पर पूछे गए सवाल की निंदा करते हुए कहा कि सरकार जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती कर रही है। इस मौके पर फूल सिंह पराशर, खुशी राम पराशर, भंवर सिंह मास्टर, देवेंद्र बडला, एडवोकेट विनोद बडला, चंदन पराशर, रविंद्र यादव, दिलदार, श्रीनिवास पंडित, सुनील यादव, संदीप प्रहलादगढ़, रमेश मानहेरू, रामपाल गलक्टा, गजराज मानेहरू, मोनू, राजा उमरावत, गौरव भिवानी, जयबीर बापोड़ा, रोहताश उमरा, सुरेश जोशी, राजेंद्र सुई आदि मौजूद रहे।