फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों खरीद जांच के लिए किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम
सरसों खरीद के मामले को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर उपमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरने में गांव देवावास के किसानों ने सरपंच सूबेदार मेजर रामधारी सिंह के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसानों ने खरीद में हुए गोलमाल की जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की। किसानों का आरोप है कि मंडी में खरीद के दौरान बड़ा घपला हुआ है। धरने की अध्यक्षता करते हुए किसान सभा के तहसील प्रधान कर्ण सिंह जैनावास व उप-प्रधान मास्टर रूघबीर भेरा ने कहा कि 19 गांव ऐसे हैं जिनका एक भी दाना मंडी में नहीं खरीदा गया है। इन गांवों की सरसों खरीदी जाए। इसके अलावा सरसों खरीद में जिन अधिकारियों, हैफड स्टाफ, मार्केट कमेटी के स्टाफ आदि एजेंसियों द्वारा उठान-तोल व बारदानों में फर्जीवाड़ा कर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा कर परेशानियां खड़ी की है, उसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। किसान नेता मास्टर रूघबीर भेरा की मानें तो खरीद में कई प्रकार के घोटाले होने के साथ ही किसानों के धोखाधड़ी बड़े पैमाने पर हुई है। खातों में पैसे आने के दौरान ही इसका खुलासा होने की संभावना है।
धरने में संचालन इंद्र सिंह कादयान ने किया। इस मौके पर बलवान सिंह, राजेंद्र ठकराल, राजबीर देवावास, राजेश संडवा, सांवत सिंह थिलौड़, शेरसिंह और चंदन सिंह झुल्ली उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने यूनियन के खंड प्रधान धर्मसिंह सरल के नेतृत्व में मंडी का दौरा किया। इस दौरान किसान नेताओं ने आंशिक तौर पर धरना देकर नारेबाजी भी की। किसान नेताओं ने कहा कि मंडी में सरसों खरीद हुए गोलमाल की जांच व टोकन ले चुके किसानों की फसल खरीदने को लेकर सोमवार तक सरकार व प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया तो यूनियन आगे की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर सुरेंद्र कालीरामण, जंगबीर अलखपुरा, बिजेंद्र कौशिक, नौबतराम, दलबीर पंघाल, सुभाष, जगदीश, धर्मपाल और मांगेराम आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें