फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड परीक्षा : भाग यार भाग, पुलिस आ गई.....

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड परीक्षा : भाग यार भाग, पुलिस आ गई.....
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को दसवीं कक्षा के अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षा के दूसरे दिन शहरी परीक्षा केंद्रों पर नकल देने के लिए आए युवकों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस को उन्हें खदेड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण एरिया के गांव कायला परीक्षा केंद्र पर एक शिक्षक द्वारा परीक्षा ड्यूटी पर लगे दूसरे शिक्षक की शिकायत किए जाने पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगवीर के दस्ते ने आरोपी शिक्षक को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से रिलीव कर दिया।
जिले में बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन दसवीं के अंग्रेजी की परीक्षा हुई। शहरी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे तो ग्रामीण केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पंचायतों के पंच-सरंपच पुलिस के साथ मोर्चा संभाले रहे। शहर के परीक्षा केेंद्रों पर यूं तो नकल करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर युवकों का जमावड़ा रहा, लेकिन पुलिस के कड़े प्रबंधों के कारण परीक्षा केंद्रों के अंदर युवक घुस नहीं पाए। परीक्षा केंद्रों के पास दिखती ही पुलिस उनके पीछे डंडे लेकर दौड़ती नजर आई। सबसे अधिक भीड़ शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय सेठ किरोड़ीमल स्कूल में रही। यहां पुलिस को भी सख्त पहरा रहा।
विज्ञापन

---
दीवारों पर चढ़कर युवकों ने पेपर आउट करने का किया प्रयास
राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय में दीवारों के ऊपर चढ़कर युवकों ने प्रश्न-पत्र आउट करवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रश्न-पत्र आउट न होने के कारण नकल करवाने वालों के मनसूबे विफल रहे।
विज्ञापन

---
बोर्ड चेयरमैन के दस्ते ने गांव कायला सेंटर के शिक्षक को किया रिलीव
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव कायला राजकीय स्कूल के परीक्षा केंद्र पर छापे मारी की। वहां पर तैनात एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक की शिकायत करते हुए कहा कि उक्त शिक्षक अपने मोबाइल से प्रश्न-पत्र का फोटो कर वाट्सएप से लीक करने का प्रयास कर रहा था। यह शिकायत मिलते ही बोर्ड चेयरमैन ने उसके मोबाइल की जांच करवाई, लेकिन मोबाइल में इस तरह का कोई फोटो नहीं मिला। इसके बाद चेयरमैन ने उक्त शिक्षक को तुरंत प्रभाव से रिलीव कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें