फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर महिलाओं ने किया बलियाली-भिवानी रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर महिलाओं ने किया बलियाली-भिवानी रोड जाम
विज्ञापन

बवानीखेड़ा। गली में कीचड़, कूड़ा ना हटाए जाने और गली ना बनाए जाने को लेकर बलियाली की महिलाओं ने सोमवार शाम को बलियाली-भिवानी रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बलियाली वासियों का कहना है कि सरकार व प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाऐं जा रहे है, लेकिन आदर्श गांव बलियाली में स्वच्छता अभियान ना के बराबर है। सरपंच की अनुपस्थिति में वार्ड 17 के पंच ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक सप्ताह में समस्या का समाधान करवाने का आश्वावसन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीण मंजू बाला, गीता, बाला, रामरती, संतरा, सुरेश कुमार, जयबीर, केला देवी, सोम, ज्योती, कंवर सिंह, रवि कुमार, मुकेश आदि ने बताया कि वो आदर्श गांव बलियाली के वार्ड नंबर 17 के सैयां बगड़ी में रहते है। उनके गली में कूड़ा कर्कट का ढेर है। गली कीचड़ से लबालब है, जिसमें पानी की निकासी न होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

--
सरपंच से फोन पर बात करवा महिलाओं को किया शांत
पंच ने सरपंच पिता लक्ष्मण रंगा व सरपंच सुरेश रंगा से महिलाओं की बात करवाई। लक्ष्मण रंगा व सरपंच सुरेश रंगा ने सोमवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने रोड खोलने पर राजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें