रैली निकाल कर विद्यार्थियों ने किया जागरूक
भिवानी
15 अगस्त तक चलाए जाने वाले ‘खुले में शौच से आजादी’ अभियान के तहत शुक्रवार को गांव बापोड़ा व बडाला में विद्यार्थियों ने मानव श्रंखला बनाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने चेतना रैली निकाली।
जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के दौरान ग्रामीण अंचल में स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए ‘खुले में शौच से आजादी’ नामक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। इसी के तहत बापौड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक व आईपीएस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बच्चों ने चेतना रैली निकाली। चेतना रैली गांव के सभी मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता के लिए जोरदार नारे लगाए। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. वीना सिंह व कप्तान अनूप सिंह तंवर, स्वच्छ भारत मिशन से ब्लाक कोऑडिनेटर रणजीत सिंह व मोटिवेटर दिनेश कुमार इसके अलावा बीडीपीओ ऑफिस से सक्षम ममता वालिया, नवीन तंवर, नरेश कुमार सहित नीता चौहान, राकेश कौशिक, ओमबीर व संजय कुमार मौजूद रही।
वहीं गांव बड़ाला के राजकीय उच्च विद्यालय के छात्रों ने मानव श्रंखला बनाकर व जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को खुले से शौच नहीं करने के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने बैनर व पोस्टरों के माध्यम से साबुन से हाथ धोने व गांव को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्याध्यापक इंद्र सिंह, सक्षम युवा सुरेश कुमार, सुनील कुमार, राजेश सहित स्कूल स्टाफ सदस्य व अन्य अध्यापक मौजूद थे।